facebookmetapixel
Advertisement
डीपफेक पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटाना होगा AI कंटेंट, 20 फरवरी से नए डिजिटल नियम लागूExplainer: ऑफिस में अब नहीं होगी मील की चिंता! ‘ईट नाउ पे लेटर’ से लंच ब्रेक बनेगा और भी खुशनुमाबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने किराये पर दी प्रोपर्टी, जाने इतनी होगी हर महीने कमाई200% का बंपर डिविडेंड! मुनाफे में 33% की जबरदस्त उछाल के बाद AI सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफाOil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलानतैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपये

RBSE 12th Result 2024 Out: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, जानें कैसे करें चेक

Advertisement

RBSE 12th Result 2024: विज्ञान स्ट्रीम में शाहपुरा जिले ने सबसे ऊपर 99.35% के शानदार पास प्रतिशत के साथ बाजी मारी है

Last Updated- May 20, 2024 | 7:44 PM IST
NCERT Director's statement came after the name of 'Babri Masjid' was removed from the books, what did Dinesh Prasad Saklani say? किताबों से 'बाबरी मस्जिद' का नाम हटने के बाद आया NCERT डायरेक्टर का बयान, क्या बोले दिनेश प्रसाद सकलानी

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने आज यानि 20 मई 2024 को 12वीं कक्षा के सभी स्ट्रीम – विज्ञान, कॉमर्स और आर्ट के लिए परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। ये परीक्षाएं 29 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें विशेष रूप से दिव्यांग छात्रों के लिए एक अलग से समय सारणी भी बनाई गई थी। इस साल कई जिलों ने शानदार प्रदर्शन किया है, खासकर अलग-अलग स्ट्रीम में टॉप 5 रैंकिंग हासिल करने वाले जिलों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है।

विज्ञान स्ट्रीम में शाहपुरा जिले ने सबसे ऊपर 99.35% के शानदार पास प्रतिशत के साथ बाजी मारी है, वहीं सीकर 99.29% और डिडवाना-कुचाम 98.95% पास प्रतिशत के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। डूंगरपुर और नागौर जिलों ने भी क्रमशः 98.88% और 98.84% पास प्रतिशत हासिल कर अच्छा प्रदर्शन किया है।

कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे तो और भी खास रहे हैं, जहां कई जिलों ने शानदार 100% पास प्रतिशत हासिल किया है। बाड़मेर, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, बारां, राजसमंद, प्रतापगढ़, अनूपगढ़, डिडवाना-कुचाम, डूडू, केकड़ी, कोटपूतली-बहरोर और फलौदी जिलों ने शानदार 100% परीक्षाफल हासिल किया है।

जयपुर ग्रामीण 99.77% पास प्रतिशत के साथ इन जिलों के बाद दूसरे स्थान पर रहा है। वहीं झुंझुनू, बेवर और सीकर जिलों ने भी क्रमशः 99.47% और 99.44% अंकों के साथ टॉप 5 में जगह बनाई है। हनुमानगढ़ जिला 99.42% पास प्रतिशत के साथ टॉप 5 की लिस्ट में पांचवें स्थान पर रहा।

आर्ट स्ट्रीम में जिला जोधपुर ग्रामीण 98.75% पास प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा है। वहीं तीनों स्ट्रीम में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला सीकर जिला आर्ट में भी 98.67% पास प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। फलौदी जिले ने 98.41% पास प्रतिशत हासिल किया है। डिडवाना-कुचाम और बाड़मेर दोनों जिलों ने 98.30% पास प्रतिशत के साथ चौथा स्थान साझा किया है, वहीं सिरोही और कोटपूतली-बहरोर जिलों ने 98.16% पास प्रतिशत के साथ टॉप 5 में जगह बनाई है।

अपने स्कोर चेक करने के लिए क्या चाहिए?

रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों के पास उनका रोल नंबर और जन्म तिथि होनी चाहिए। ये जानकारी छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले दी गई एडमिट कार्ड या हॉल टिकट पर मिल सकती है। अगर किसी छात्र का एडमिट कार्ड खो गया है, तो उसे तुरंत अपने स्कूल के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए ताकि रिजल्ट ऑनलाइन चेक करते समय अपने रोल नंबर का पता चल सके।

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, कक्षा 12वीं परिणाम 2024 के लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जो आपसे रोल नंबर और जन्म तिथि जैसी जानकारी मांगेगा।
  • आवश्यक विवरण भरें और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • इसके बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • अंकों की जांच करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

Advertisement
First Published - May 20, 2024 | 7:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement