facebookmetapixel
Advertisement
मौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेटFractal Analytics IPO GMP: फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे शेयर, निवेश का आज आखिरी मौका; सब्सक्राइब करें ?अब आधार से बनेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम! UIDAI शुरू कर सकता है खास फंडबजाज ऑटो, टाटा स्टील और डीमार्ट- तीनों में उछाल की तैयारी? मोतीलाल ओसवाल ने बताए टारगेटStock Market Update: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 26 हजार के करीब

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा गुजरात चरण के तीसरे दिन छोटा उदयपुर पहुंची

Advertisement

इस यात्रा ने बृहस्पतिवार को राजस्थान से गुजरात में प्रवेश किया था। गांधी ने शुक्रवार सुबह झालोड के समीप कम्बोई धाम जाकर आदिवासी नायक गोविंद गुरु को श्रद्धांजलि दी।

Last Updated- March 09, 2024 | 12:47 PM IST
‘The opposition united to save democracy’
File Photo

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ अपने गुजरात चरण के तीसरे दिन शनिवार को छोटा उदयपुर जिले में पहुंची। गांधी शनिवार को बाद में राज्य के नर्मदा जिले में सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘आज (भारत जोड़ो न्याय यात्रा का) 56वां दिन है। हम आज छोटा उदयपुर, भरूच, नर्मदा और सूरत जाएंगे।’’

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए बताया कि यात्रा सुबह छोटा उदयपुर और नर्मदा जिलों से गुजरेगी और गांधी दोपहर दो बजे नर्मदा जिले के कुवरपारा में किसानों, आदिवासियों और दलितों से संबंधित मुद्दों के लिए काम करने वाले 70 कार्यकर्ताओं और नागरिक समाज संगठनों के साथ बातचीत करेंगे।

रमेश ने कहा, ‘‘यात्रा दोपहर में भरूच और सूरत जिलों की ओर जाएगी। रात्रि पड़ाव रूपन, सूरत में होगा।’’ शनिवार सुबह छोटा उदयपुर की ओर बढ़ने से पहले यात्रा ने पंचमहल जिले के जम्बुघोड़ा गांव में रात्रि विश्राम किया था। ‘मणिपुर से मुंबई’ तक की इस यात्रा के दौरान 6,700 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

इस यात्रा ने बृहस्पतिवार को राजस्थान से गुजरात में प्रवेश किया था। गांधी ने शुक्रवार सुबह झालोड के समीप कम्बोई धाम जाकर आदिवासी नायक गोविंद गुरु को श्रद्धांजलि दी।

Advertisement
First Published - March 9, 2024 | 12:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement