facebookmetapixel
Advertisement
Angel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को ISRO की प्रमुख तकनीकी इकाइयों का उद्घाटन करेंगे

Advertisement

प्रधानमंत्री यहां विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) की अपनी यात्रा के दौरान गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम की भी समीक्षा करेंगे।

Last Updated- February 26, 2024 | 7:27 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को ISRO की प्रमुख तकनीकी इकाइयों का उद्घाटन करेंगे, PM Modi to inaugurate technical facilities of Isro in Kerala on Tuesday

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को केरल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की तीन प्रमुख तकनीकी इकाइयों का उद्घघाटन करेंगे। प्रधानमंत्री यहां विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) की अपनी यात्रा के दौरान गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम की भी समीक्षा करेंगे।

मोदी VSSC में एक ‘ट्राइसोनिक विंड टनल’, तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसरो प्रणोदन परिसर (इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स) में सेमी-क्रायोजेनिक इंटीग्रेटेड इंजन संबंधी इकाई और सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SHAR) श्रीहरिकोटा में पीएसएलवी एकीकरण इकाई का उद्घाटन करेंगे। VSSC इसरो का प्रमुख केंद्र है जो प्रक्षेपण वाहन प्रौद्योगिकी (लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी) के डिजाइन और विकास के लिए अहम इकाई है।

Also read: भारत सेमीकंडक्टर दौड़ में शामिल: 21 बिलियन डॉलर के प्रस्तावों का मूल्यांकन शुरू

ISRO के अनुसार, ‘ट्राइसोनिक विंड टनल’ के जरिए रॉकेट और विमानों के मॉडलों पर वायुगतिकीय विशेषताओं का मूल्यांकन और डिजाइन विकसित करने के लिए नियंत्रित वायु प्रवाह किया जाता है। महेंद्रगिरि में ‘सेमी-क्रायोजेनिक इंटीग्रेटेड इंजन स्टेज टेस्ट’ इकाई विश्वस्तरीय अत्याधुनिक केंद्र है जो प्रणोदक के बड़े प्रवाह का प्रबंधन करता है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सूत्रों के मुताबिक, आधिकारिक कार्यक्रमों के बाद मोदी भाजपा की राज्य इकाई द्वारा आयोजित पदयात्रा के समापन समारोह में भी हिस्सा लेंगे।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 7:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement