भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Published by
भाषा   
Last Updated- June 09, 2023 | 3:03 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए उनके समर्पण और सेवाभाव को देश सदैव याद रखेगा। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

उन्होंने विदेशी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए उनके समर्पण और सेवाभाव को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा।’’ मुंडा का जन्म 1875 में अविभाजित बिहार के आदिवासी क्षेत्र में हुआ था।

उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन तथा धर्मांतरण गतिविधियों के खिलाफ आदिवासियों को लामबंद किया था। 1900 में रांची जेल में उनकी मृत्यु हो गई थी। सरकार ने मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के तौर पर मनाने की घोषणा की है।

First Published : June 9, 2023 | 3:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)