फ्रांसीसी राष्ट्रपति तीन दिन की भारत यात्रा पर सोमवार शाम मुबंई पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (Emmanuel Macron) से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में द्विपक्षीय बैठक की और आपसी सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों को मुंबई शहर बहुत पसंद आया और उन्होंने सुबह की दौड़ का भी आनंद लिया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति तीन दिन की भारत यात्रा पर सोमवार शाम मुबंई पहुंचे थे।
तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति सोमवार शाम मुंबई पहुंचे। मंगलवार को उन्होंने मुंबई में 2008 के आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मैक्रॉन ने X पर एक पोस्ट में कहा, “मुंबई के ताज महल पैलेस में, हमने 2008 के हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के परिवारों और पूरे भारत के साथ फ्रांस खड़ा है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकता और दृढ़ संकल्प जरूरी है।”
Also Read: ‘AI बनेगा विकसित भारत 2047 का आधार’, धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं को दी AI अपनाने की सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कर्नाटक के वेमागल में एयरबस एच125 हेलीकॉप्टरों के उत्पादन के लिए कलपुर्जों को जोड़ने संबंधी यूनिट का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया। तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए फ्रांसीसी राष्ट्रपति के मुंबई पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद, मोदी ने वहां मैक्रों के साथ व्यापक वार्ता की।
प्रधानमंत्री ने अपने मीडिया संबोधन में कहा, ”भारत और फ्रांस के बीच एक विशेष संबंध है। फ्रांस, भारत के सबसे पुराने रणनीतिक साझेदारों में से एक है। राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मिलकर हमने इस रणनीतिक साझेदारी को अभूतपूर्व गहराई और ऊर्जा प्रदान की है।”
उन्होंने कहा, ”इसी विश्वास और साझा दृष्टिकोण के आधार पर, आज हम अपने (द्विपक्षीय) संबंधों को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के रूप में स्थापित कर रहे हैं।”
मोदी ने एच-125 हेलीकॉप्टर ‘असेंबली लाइन’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ”हमें इस बात पर गर्व है कि दोनों देश मिलकर भारत में दुनिया का एकमात्र ऐसा हेलीकॉप्टर बनाएंगे, जो माउंट एवरेस्ट (विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी) की ऊंचाई तक उड़ान भर सकेगा और इसे पूरी दुनिया में निर्यात किया जाएगा।”
(PTI इनपुट के साथ)