facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

नीट के केंद्रवार नतीजे जारी करे एनटीए: SC

Advertisement

उच्चतम न्यायालय ने कहा- याची साबित करें कि बड़े पैमाने पर लीक हुए पेपर

Last Updated- July 18, 2024 | 10:31 PM IST
supreme court

उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को अभ्यर्थियों की पहचान गुप्त रखते हुए 20 जुलाई की दोपहर 12 बजे तक नीट-यूजी 2024 के केंद्र और शहर-वार परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया। मामले की सुनवाई के दौरान गुरुवार को प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले पीठ ने कहा कि नतीजे जारी करते वक्त सभी छात्रों की पहचान को गुप्त रखना होगा।

अदालत ने याचियों से भी कहा कि दोबारा परीक्षा कराने के लिए यह साबित करना होगा कि पेपर व्यापक स्तर पर व्यवस्थित तरीके से लीक हुए और पूरी परीक्षा प्रणाली की शुचिता प्रभावित हुई है।

अदालत ने अपने आदेश में कहा, ‘याचियों ने यह मांग की है कि यदि नीट-यूजी 2024 का परिणाम वेबसाइट पर प्रकाशित होगा तो इससे पारदर्शिता तो आएगी ही, यह भी पता चल जाएगा कि किस केंद्र पर किस छात्र को कितने नंबर हासिल हुए।’

शीर्ष अदालत याचिकाओं पर 22 जुलाई को दोबारा सुनवाई करेगी। दोबारा परीक्षा कराने की मांग कर रहे याचियों से न्यायमूर्ति जे.बी.पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की सदस्यता वाले पीठ ने कहा कि इसके लिए उन्हें यह साबित करना होगा कि पेपर व्यापक स्तर पर व्यवस्थित तरीके से लीक हुआ है।

अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि प्रश्नपत्र लीक की घटना पटना और हजारीबाग तक ही सीमित थी तथा गुजरात के गोधरा में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। पटना और हजारीबाग में प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक हो गए, जबकि गोधरा में दावा किया गया कि परीक्षा आयोजित कराने वाले एक व्यक्ति ने कुछ अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट भरने के लिए पैसे लिए।

सोशल मीडिया मंच ‘टेलीग्राम’ पर प्रश्नपत्र लीक होने के दावों पर सवाल उठाते हुए पीठ ने कहा, ‘आपको यह बात ध्यान में रखनी होगी कि ऐसा करने का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर दिखावा करना नहीं था। लोगों ने यह पैसे के लिए किया। इसलिए, यह परीक्षा को बदनाम करने के लिए नहीं था और कोई व्यक्ति पैसे कमाने के लिए ऐसा कर रहा था जो स्पष्ट है।

बड़े पैमाने पर लीक के लिए उस स्तर पर संपर्कों की भी आवश्यकता होती है, ताकि आप विभिन्न शहरों में ऐसे सभी प्रमुख संपर्कों से जुड़ सकें।’ इस मामले की जांच के मुद्दे पर पीठ ने कहा, ‘सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई ने हमें जो बताया है कि अगर उसका खुलासा कर दिया जाता है तो इससे जांच पर असर पड़ेगा।’ (साथ में एजेंसियां)

Advertisement
First Published - July 18, 2024 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement