भारत

No Confidence Motion LIVE: केंद्र से लड़ना हमारी प्राथमिकता नहीं, उड़ीसा दलगत राजनीति से परे : BJD सांसद पिनाकी मिश्रा

अगले तीन दिनों तक संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके बाद 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चर्चा का जवाब देंगे।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- August 08, 2023 | 4:40 PM IST

No Confidence Motion LIVE:  मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव (No-confidence Motion) पर आज (8 अगस्त) से लोकसभा में चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने विपक्ष की तरफ से प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत की। अगले तीन दिनों तक संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके बाद 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चर्चा का जवाब देंगे।

आइए, देखें संसद में जारी अविश्वास प्रस्ताव पर बहस से जुड़ी अपडेट्स…

First Published : August 8, 2023 | 12:34 PM IST
16:36

दिल्ली में पहले नॉर्थ ईस्ट के बच्चों के साथ होता था जुल्म: Kiren Rijiju

किरेन रिजीजू ने संसद में चर्चा के दौरान कहा कि आप दिल्ली में बैठे लोग यह मत सोचिए कि मणिपुर आज जल गया है।उन्होंने कहा कि यह आपकी वर्षों की लापरवाही के कारण हुआ है। आपकी खराब नीतियों के चलते मणिपुर का आज यह हाल हुआ है। मणिपुर में सर्वाधिक उग्रवादी संगठन थे। लेकिन 2014 के बाद कोई भी उग्रवादी संगठन राज्य में टिक नहीं पाए। रिजिजू ने कहा कि पीएम मोदी ने सरकार में आने के बाद सबका विश्वास जीता है। रिजीजू ने कहा कि 2014 के बाद दिल्ली में भी कहानी बदली है। पहले यहां नॉर्थ ईस्ट के बच्चों के साथ जुल्म होता था, लेकिन अब बदल गया।  
16:26

कांग्रेस नॉर्थ ईस्ट के सांसदों को संसद में बोलने तक नहीं देती थी: किरेन रिजीजू

किरेन रिजीजू ने लोकसभा में कहा कि मैं 2004 से इस सदन का सदस्य हूं। एक दौर वो भी था जब यही कांग्रेस पार्टी TMC नेता ममता बनर्जी को सही से बोलने तक नहीं देती थी। उन्होंने कहा कि यही वो कांग्रेस है जो नॉर्थ ईस्ट के सांसदों को लोकसभा में बोलने तक नहीं देती थी।  यहां तक की पूर्वोत्तर राज्य को कांग्रेस भारत का हिस्सा तक नहीं मानती थी। किरेन रिजीजू ने कहा कि ये लोग भारत विरोधी काम करेंगे और अपने गठबंधन का नाम 'INDIA' रख लेंगे।
15:37

किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर किया पलटवार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर निशाना पलटवार करते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष पछताएगा। हम 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे।
15:27

अरविंद गणपत सावंत ने शिंदे गुट के नेताओं पर बोला हमला

शिवसेना उद्धव गुट के नेता अरविंद गणपत सावंत ने संसद में अपने पुराने साथियों (शिंदे गुट) पर निशाना साधाते हुए कहा कि कि ये अब हमें हिंदुत्व सिखाएंगे। जिनका नाम लेकर प्रधानमंत्री ने भरे मंच से भ्रष्टाचार का हमला बोला था, वो नेता तीन दिन बाद भाजपा की वॉशिंग मशीन में धुल गए और महाराष्ट्र सरकार का हिस्सा बन गए। वे लोग जिनपर खुद प्रधानमंत्री हमला बोल रहे थे। वे ही कुछ दिनों बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री थे। ये भगोड़े लोग हमें हिंदु्त्व न सिखाएं। हमारे हिंदुत्व में लोग भगोड़े नहीं होते हैं।  
15:02

केंद्र से लड़ना हमारी प्राथमिकता नहीं, उड़ीसा दलगत राजनीति से परे : BJD सांसद पिनाकी मिश्रा

उड़ीसा से बीजद सांसद पिनाकी मिश्रा ने भाजपा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का विरोध किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का संदेश सुनाते हुए कहा, 'केंद्र के साथ लड़कर वित्तीय सेहत के मामले में एक मिसाल बने रहना असंभव है जैसा कि आज उड़ीसा है। विशेष रूप से, यदि आप अनावश्यक रूप से केंद्र सरकार को परेशान कर रहे हैं, तो उनका मानना ​​है कि दलगत राजनीति का अपना स्थान है।' उन्होंने कहा, 'मैं भाजपा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का सपोर्ट नहीं कर सकता, भले ही हम एक राजनीतिक दल के रूप में भाजपा के खिलाफ हैं। चुनाव खत्म होने के साथ हमारी राजनीति खत्म हो जाती है।'
14:44

मणिपुर की घटना कोई मालूम घटना नहीं, डिंपल यादव ने PM मोदी को संसद आने को कहा

Dimple Yadav:मणिपुर कांड की निंदा पूरे देश में हुई है। ये राज्य प्रायोजित जातीय संघर्ष है। उन्होंने सवाल किया कि महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार का कौन जिम्मेदार होगा। डिंपल ने पूछा-कितनों के ऊपर कार्रवाई हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री से लोकसभा में आने और चर्चा करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हमारे पास इतते जवान हैं कि अगर सरकार चाहती तो मणिपुर में हिंसा को दो दिन में काबू में लाया जा सकता था। 
14:27

सुप्रिया सुले ने लोकसभा में मोदी सरकार पर निशाना साधा

सुप्रिया सुले ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा वाले हमेशा बात करते हैं, नव रत्न, नो साल, लेकिन इन 9 सालों में बीजेपी ने क्या किया। सिर्फ राज्य सरकारें गिराईं, महंगाई बढ़ाई, जुमला दिया। उन्होंने आगे कहा कि गडकरी जी ने तो यह तक कह दिया कि जुमला उनके गले की हड्डी हो गया है। बीजेपी सरकार वैसे तो बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन पिछले 9 सालों में बीजेपी ने बस 9 राज्यों की सरकारें गिराईं हैं। इन राज्यों में अरुणाचल, मणिपुर, मेघालय, उत्तराखंड, कर्नाटक, गोवा, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र भी शामिल है। महाराष्ट्र की सरकार दो बार गिराई गई है।
14:07

पीयूष गोयल के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाया विपक्ष

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों ने राज्यसभा में सदन के नेता एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की एक टिप्पणी पर उनसे माफी की मांग करते हुए मंगलवार को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। कांग्रेस महासचिव और उच्च सदन में पार्टी के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने यह जानकारी दी। रमेश ने कहा कि सदन के नेता गोयल ने विपक्षी को ‘देशद्रोही’ कहकर संबोधित किया और इसके लिए उनकी माफी से कम कुछ स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘आज दोपहर एक बजे राज्यसभा में ‘इंडिया’ के घटक दलों के नेताओं ने सदन के नेता पीयूष गोयल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया क्योंकि उन्होंने विपक्ष को "देशद्रोही" कहकर संबोधित किया। सदन के पटल पर उनकी ओर से माफी मांगने से कम कुछ भी नहीं चलेगा।’’
13:55

तृणमूल सांसद ने पीएम से किया सवाल- मणिपुर का दौरा क्यों नहीं किया?

तृणमूल सांसद सौगत राय ने मणिपुर पर बात करते हुए कहा, 'इस सरकार के पास दिल नहीं है। केवल एक ही डेलिगेशन मणिपुर गया था। मेरे दोस्त गौरव गोगोई ने मणिपुर के हालात को बखूबी पेश किया। अब तक 150 लोग मारे जा चुके हैं। कई रेप हुए हैं। 300 से ज्यादा रिलीफ कैंप बने हुए हैं। निशिकांत है इस बारे में कोई बात नहीं की। एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो कुकी महिलाओं को निर्वस्त्र करके सड़कों पर घुमाया गया। क्या वाकई हम एक सिविल सोसाइटी में रह रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अब तक मणिपुर का दौरा नहीं किया है। आज मणिपुर में जतियां एक-दूसरे पर हमला कर रही है, वह हथियारों के साथ उसका जवाब दे रहे हैं। विदेशी हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है। यह सब ड्रग्स के जरिए कमाए गए पैसों से हो रहा है।  
13:52

मणिपुर के अल्पसंख्यकों को बेरहमी से मारा गया है - बालू

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान डीएमके सांसद टीआर बालू ने कहा कि मणिपुर के अल्पसंख्यकों को बेरहमी से मारा गया है। 143 लोग मारे गए हैं। 65,000 लोग राज्य छोड़कर भाग गए हैं। मणिपुर की सड़कों पर दो महिलाओं को निर्वस्त्र किया गया, सामूहिक बलात्कार किया गया और नग्न घुमाया गया... मुख्यमंत्री असहाय हैं। पीएम संसद में नहीं आ रहे हैं और वह राज्य में नहीं गए हैं। 
13:46

पेट्रोल-डीजल के रेट पर टीआर बालू ने उठाया सवाल

डीएमके सांसद टीआर बालू ने सदन में कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ती ही जा रही हैं, जो कि ठीक नहीं है। UPA के समय पेट्रोल महज 60 और 70 रुपए का था। उस समय क्रूड ऑयल 70-80 डॉलर पर बैरल था। बालू बने कहा कि आज के समय में क्रूड ऑयल की कीमतें भी कम हैं। इसके बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान पर हैं।  
13:40

निशिकांत दुबे की टिप्पणी के खिलाफ बिरला से मिले कांग्रेस नेता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे की कुछ टिप्पणियों को सदन की कार्यवाही में शामिल किए जाने को लेकर विरोध जताया।
13:28

400 सीटों के साथ BJP ने सत्ता में वापसी करने का किया दावा

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने संसद में कहा, "गरीब के बेटे के खिलाफ है विपक्ष का ये अविश्वास प्रस्ताव। गरीब को घर देने के खिलाफ है। 2024 में 400 सीटों के साथ बीजेपी सत्ता में वापसी करेगी।"
13:26

'जब द्रौपदी का चीरणहरण हो रहा था, तब सभी मौन धारण किए हुए थे'

 निशिकांत दुबे ने गोगोई के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि 1983 के चुनाव में कितने फीसदी लोगों ने असम में वोट दिया था। कितने लोग मारे गए थे। आपने मिजोरम में 7 प्रतिशत वोट के आधार पर सरकार चलाने दे दी। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान निशिकांत दुबे ने कहा कि उस आदमी के खिलाफ यह लाया जा रहा है, जिसने लोगों को शौचालय दिया पीने का पानी दिया। उस आदमी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। महाभारत का जिक्र करते हुए दुबे बोले कि जब द्रौपदी का चीरणहरण हो रहा था, तब सभी मौन धारण किए हुए थे। जिस तरह न धृतराष्ट्र बचा, ना युधिष्ठिर बचे उसी तरह कोई भी नहीं बचेगा।  
13:25

मणिपुर मामले में कांग्रेस पर BJP का पलटवार

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बीजेपी सांसद दुबे ने कहा, "मैं मणिपुर के इतिहास का मुक्तभोगी हूं। मेरे मामा पर मणिपुर में अटैक हुआ था। सदन में राहुल गांधी क्यों नहीं बोले। सदन में आज राहुल गांधी ने तैयारी करके नहीं आए।"
13:24

'राहुल गांधी कभी सावरकर नहीं हो सकते'

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा, 'राहुल गांधी आप सावरकर हो भी नहीं सकते हैं क्योंकि सावरकर ने 28 साल जेल में गुजारे थे।' 
13:22

अविश्वास प्रस्ताव पर निशिकांत बोले - 'सोनिया गांधी के दो काम, बेटे को सेट करना और दामाद को भेंट करना'

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि सोनिया गांधी का बहुत सम्मान करता हूं। सोनिया गांधी के दो काम हैं- बेटे को सेट करना है और दामाद को भेंट करना है।
13:12

राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे ने ली चुटकी

निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में शामिल न होने पर कहा कि हम पहले सुन रहे थे कि अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए राहुल गांधी आएंगे, लेकिन वह नहीं आए। शायद देर से उठे होंगे। उन्होंने आगे कहा,'मैं अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में खड़ा हुआ हूं।'
12:55

टीवी पर स्क्रॉल चलने पर विपक्ष ने किया हंगामा

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान संसद टीवी पर मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर स्क्रॉल चलने पर विपक्ष ने हंगामा कर दिया। स्क्रॉल से सरकार की उपलब्धियां हटाने के बाद विपक्ष के सदस्य शांत हुए। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि टीवी का बटन स्पीकर के पास नहीं है।
12:52

लोकसभा में शुरू हुआ हंगामा

गौरव गोगोई के बाद निशिकांत दुबे ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आगे बढ़ाई। उन्होंने संसद में कहा कि मुझे लगा था कि राहुल गांधी बोलेंगे और फिर विपक्ष का कोई सदस्य नहीं बोल पाएगा। मैं अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करने खड़ा हुआ हूं। निशिकांत दुबे के चर्चा शुरू करते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। 
12:45

पीएम मोदी को अपनी छवि से है लगाव: गोगोई

- पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए गोगोई ने संसद में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अपनी छवि से लगाव है। उन्हें दूसरों की समस्या से कोई मतलब नहीं है।  - गोगोई  ने कहा कि कुश्ती में स्वर्ण पदक लाने वाले खिलाड़ी के आंदोलन, किसान आंदोलन, दिल्ली दंगों के समय, अदाणी पर राहुल गांधी ने सवाल किया, प्रधानमंत्री तब भी मौन थे।
12:38

गोगोई का पीएम से सवाल- मणिपुर में सीएम क्यों नहीं बदलते?

गोगोई ने लोकसभा में कहा कि गुजरात, उत्तराखंड और त्रिपुरा में चुनावों से पहले मुख्यमंत्री बदल दिये जाते हैं, लेकिन मणिपुर में इतने दिन तक हिंसा के बाद भी प्रधानमंत्री ने वहां के मुख्यमंत्री को क्यों नहीं बदला। 
12:37

मणिपुर में मोदी सरकार विफल : गोगोई

प्रधानमंत्री को यह स्वीकार करना होगा कि उनकी डबल इंजन सरकार, मणिपुर में उनकी सरकार विफल हो गई है। इसीलिए, मणिपुर में 150 लोगों की मृत्यु हुई, लगभग 5000 घर जला दिए गए, लगभग 60,000 लोग राहत शिविरों में हैं और लगभग 6500 FIR दर्ज की गई हैं। राज्य के CM, जिन्हें बातचीत का, शांति और सद्भाव का माहौल बनाना चाहिए था, उन्होंने पिछले 2-3 दिनों में भड़काऊ कदम उठाए हैं जिससे समाज में तनाव पैदा हो गया है: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई
12:36

पीएम मोदी की चुप्पी तोड़ने के लिए लाना पड़ा अविश्वास प्रस्ताव: गोगोई

प्रधानमंत्री ने संसद में न बोलने का मौन व्रत ले लिया है। इसलिए उनकी चुप्पी तोड़ने के लिए हमें अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा। हमारे पास उनके लिए तीन सवाल हैं - 1. वे आज तक मणिपुर क्यों नहीं गए?, 2. आख़िरकार मणिपुर पर बोलने में लगभग 80 दिन क्यों लग गए और जब वे बोले तो सिर्फ़ 30 सेकंड के लिए?, 3. प्रधानमंत्री ने अब तक मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया? : लोकसभा में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई
12:27

पीएम मोदी पर गोगोई का हमला

प्रधानमंत्री ने संसद में न बोलने का मौन व्रत ले लिया है। इसलिए उनकी चुप्पी तोड़ने के लिए हमें अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा। हमारे पास उनके लिए तीन सवाल हैं - 1. वे आज तक मणिपुर क्यों नहीं गए?, 2. आख़िरकार मणिपुर पर बोलने में लगभग 80 दिन क्यों लग गए और जब वे बोले तो सिर्फ़ 30 सेकंड के लिए?, 3. मुख्यमंत्री ने अब तक मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया? : लोकसभा में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई
12:16

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने संसद में कहा, 'हम अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मजबूर हैं। यह कभी भी संख्या के बारे में नहीं था बल्कि मणिपुर के लिए न्याय के बारे में था। मैं प्रस्ताव पेश करता हूं कि यह सदन सरकार में अविश्वास व्यक्त करता है। I.N.D.I.A. मणिपुर के लिए यह प्रस्ताव लाया है। मणिपुर न्याय चाहता है।'