facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बहरीन, कुवैत को निशाना बनाया; वार्ता रोकने की धमकीMTF में रिकॉर्ड उछाल: ₹1.33 लाख करोड़ पर पहुंचा निवेश, लीवरेज ट्रेडिंग का बढ़ा क्रेजGold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा? कैसी रहेगी चाल बता रहे हैं एक्सपर्ट्सSIP Trend: 5 साल तक निवेश बनाए रख रहे भारतीय; अब शॉर्ट टर्म रिटर्न नहीं, वेल्थ क्रिएशन पर है पूरा फोकसभूकंप से दहल उठे वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी राहत सामग्री1100% का मोटा डिविडेंड! डीजल इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेMarket Outlook: भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक आंकड़े और तेल की कीमतों से तय होगी शेयर बाजार की चालटाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारी

NIA ने की PFI साजिश मामले में पांच राज्यों में छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री जब्त

Advertisement

NIA के एक प्रवक्ता ने कहा कि केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार में 14 स्थानों की तलाशी ली गई

Last Updated- August 13, 2023 | 6:33 PM IST
NIA carries out raids in five states in PFI conspiracy case; incriminating materials seized

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने लोगों के बीच सांप्रदायिक भावना पैदा कर शांति भंग करने और देश को अस्थिर करने की ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (PFI) की साजिश को नाकाम करने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत रविवार को पांच राज्यों में छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार में 14 स्थानों की तलाशी ली गई, जिसमें कई डिजिटल उपकरणों के साथ-साथ आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए।

उन्होंने कहा कि NIA ने केरल के कन्नूर और मालप्पुरम जिलों, कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़, महाराष्ट्र के नासिक और कोल्हापुर, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और बिहार के कटिहार में छापेमारी की।

प्रवक्ता ने कहा, ‘NIA आतंक, हिंसा और तोड़फोड़ की गतिविधि के माध्यम से 2047 तक भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए एक सशस्त्र कैडर बनाने के PFI और उसके शीर्ष नेतृत्व के प्रयासों को उजागर करने और विफल करने के लिए काम कर रहा है।’

उन्होंने कहा, ‘PFI समाज के कुछ वर्गों के खिलाफ लड़ाई छेड़कर अपने भारत विरोधी हिंसक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए भोले-भाले युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें हथियार प्रशिक्षण प्रदान करने की साजिश रच रहा है।’

अधिकारी ने कहा कि एजेंसी को संदेह है कि कई मध्य स्तर के PFI सदस्य ‘प्रशिक्षक’ के रूप में काम कर रहे हैं, जो अपने अत्यधिक कट्टरपंथी कैडर के लिए विभिन्न राज्यों में हथियार प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी साजिश को नाकाम करने के लिए NIA छापेमारी की कार्रवाई कर रहा है।

Advertisement
First Published - August 13, 2023 | 6:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement