facebookmetapixel
Advertisement
मौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेटFractal Analytics IPO GMP: फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे शेयर, निवेश का आज आखिरी मौका; सब्सक्राइब करें ?अब आधार से बनेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम! UIDAI शुरू कर सकता है खास फंडबजाज ऑटो, टाटा स्टील और डीमार्ट- तीनों में उछाल की तैयारी? मोतीलाल ओसवाल ने बताए टारगेटStock Market Update: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 26 हजार के करीब

Mumbai’s dabbawalas: लंदन में मुंबई के डब्बावालों जैसी डिलीवरी, आनंद महिंद्रा ने बताया “रिवर्स कॉलोनाइजेशन”

Advertisement

Anand Mahindra on Mumbai's dabbawalas: वीडियो में लंदन के लोग भी साइकिल पर खाना पहुंचाते दिख रहे हैं, बिल्कुल वैसे ही जैसे मुंबई के डब्बावाले करते हैं।

Last Updated- April 29, 2024 | 4:08 PM IST
dabbawalas

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर खूब चर्चे में हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लंदन की एक कंपनी खाने की डिलीवरी के लिए एक नई तरकीब अपना रही है। ये तरीका बिल्कुल मुंबई के मशहूर ‘डब्बावालों’ की तरह का है। महिंद्रा ने इसे “रिवर्स कॉलोनाइजेशन” बताया है। यानी, जिस तरह अंग्रेजों ने कभी भारत को उपनिवेश बनाया था, उसी तरह अब भारतीय संस्कृति पश्चिमी देशों को प्रभावित कर रही है।

सच तो ये है कि मुंबई के डब्बावाले वाकई शहर की रीढ़ हैं। 100 साल से भी ज्यादा पुरानी ये व्यवस्था ना सिर्फ मशहूर है बल्कि दुनियाभर में इसकी सराहना होती है। वीडियो में लंदन के लोग भी साइकिल पर खाना पहुंचाते दिख रहे हैं, बिल्कुल वैसे ही जैसे मुंबई के डब्बावाले करते हैं।

लंदन में मुंबई के डब्बावालों का सिस्टम

वीडियो में दिखाया गया है कि लंदन की कंपनी “डब्बाड्रॉप” मुंबई डब्बावालों के जीरो-वेस्ट सिस्टम को अपना रही है। ये सर्विस साइकिल से खाना पहुंचाती है और पैकिंग के लिए सिंगल-यूज वाले प्लास्टिक की बजाय ट्रेडिशनल भारतीय स्टील के डिब्बों का इस्तेमाल करती है। 28 अप्रैल को पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इसे लाखों बार देखा जा चुका है।

वायरल क्लिप पर लोगों ने दी अपनी राय

जहां कई लोग डब्बा वालों की कुशलता, भरोसेमंद सर्विस और ईको-फ्रेंडली तरीकों की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ कमेंट्स में ये भी बताया गया है कि डब्बाड्रॉप शायद डब्बा वाला सिस्टम को पूरी तरह समझ नहीं पाया है। एक यूजर ने कहा कि मुंबई में डब्बा वाले घरों से खाना इकट्ठा करते हैं और फिर दफ्तरों तक पहुंचाते हैं। वहीं, डब्बाड्रॉप स्विगी की तरह है, जहां एक ही जगह से खाना पैक होकर कई लोगों तक पहुंचता है। बहरहाल, ज्यादातर लोगों का मानना है कि ये एक अच्छी शुरुआत है।

कई लोगों को ये देखकर गर्व हो रहा है कि भारतीय संस्कृति और इनोवेशन दुनिया को प्रभावित कर रहे हैं। एक यूजर ने इसे “सही तरह का उपनिवेशीकरण” बताया है। एक यूजर ने बताया कि विदेशों में अभी भी स्टील के टिफिन बॉक्स का चलन कम है, जबकि भारत में ये आम बात है।

Advertisement
First Published - April 29, 2024 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement