facebookmetapixel
Advertisement
Marico Q1 Results: पहली तिमाही में 25% बढ़ा मुनाफा, बिक्री और राजस्व में भी शानदार उछालRBI MPC Meet: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच रीपो रेट में बदलाव की उम्मीद नहीं, लगातार चौथी बैठक में यथास्थिति संभवएथर एनर्जी 1 से 1.25 लाख रुपये वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में करेगी एंट्री, अगस्त के अंत तक होगी लॉन्चPM Surya Ghar योजना से 50 लाख घर रोशन, 28,024 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारीहाई यील्ड की मांग से NABARD ने ₹8,000 करोड़ का बॉन्ड इश्यू वापस लियाAI, जलवायु संकट और युद्ध के दौर में 2026 के ग्रेजुएट्स सबसे मजबूत पीढ़ी: आनंद महिंद्राएयरस्पेस संकट और सप्लाई चेन चुनौतियों के बीच भी इंडिगो का अंतरराष्ट्रीय विस्तार जारी रहेगा: विलीRBI से दरों में बदलाव की उम्मीद नहीं, 2-5 साल के कॉरपोरेट बॉन्ड और लंबी अवधि के G-Sec आकर्षकSIAM का ई-बस और ट्रकों के स्थानीयकरण नियम 7 महीने टालने का आग्रह, चीन के रेयर अर्थ संकट का असरBharti Airtel Q1 Results: मुनाफा 37% उछला, ARPU और पोस्टपेड ग्राहकों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

अगले सप्ताह कमजोर पड़ सकता है मॉनसून, पहुंच गया महाराष्ट्र

Advertisement

अधिकारी ने कहा, ‘मॉनसून में अगले कुछ दिनों तक ठहराव रहेगा।’ उन्होंने कहा, ‘पश्चिमी तट को छोड़कर अन्य इलाकों में कम बारिश होगी।’

Last Updated- June 06, 2024 | 9:52 PM IST
Maharashtra: Be careful! Rain and hailstorm expected on 27-28 December, IMD issues yellow alert सावधान! 27-28 दिसंबर को बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

दक्षिण भारत के करीब सभी राज्यों में पहुंचने के बाद मॉनसून भारत के पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग के दो अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अगले सप्ताह मॉनसून कमजोर पड़ सकता है और सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

एशिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था भारत में गर्मियों की बारिश महत्त्वपूर्ण है, जिसकी आर्थिक वृद्धि में अहम भूमिका है। इसकी शुरुआत दक्षिण में 1 जून के आसपास होती है और जुलाई के मध्य तक पूरे देश में मॉनसूनी बारिश होने लगती है। इससे किसानों को धान, मक्का, कपास, सोयाबीन और गन्ने की बोआई में सुविधा मिलती है।

मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रॉयटर्स से कहा कि दक्षिणी राज्यों में समय से पहले प्रसार के बाद महाराष्ट्र में गुरुवार को मॉनसून पहुंचा। महाराष्ट्र चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक है और कपास और सोयाबीन का दूसरा बड़ा उत्पादक है।

मौसम विभाग का कहना है कि 1 जून से शुरुआत के बाद अब तक सामान्य से 7 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में मॉनसून भारत के अन्य इलाकों में बढ़ेगा, लेकिन अगले सप्ताह से यह कमजोर पड़ सकता है।

अधिकारी ने कहा, ‘मॉनसून में अगले कुछ दिनों तक ठहराव रहेगा।’ उन्होंने कहा, ‘पश्चिमी तट को छोड़कर अन्य इलाकों में कम बारिश होगी।’

अधिकारी ने कहा कि किसानों को गर्मी की फसल की बोआई शुरू करने के पहले मिट्टी में नमी के उचित स्तर का इंतजार करना चाहिए और उन्हें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। दोनों अधिकारियों ने नाम प्रकाशित किए जाने से मना किया, क्योंकि वे मीडिया से बातचीत करने को अधिकृत नहीं हैं।

Advertisement
First Published - June 6, 2024 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement