भारत

देश की जनता और मुद्दों से भटके मोदी: प्रियंका

प्रियंका गांधी ने जालोर में रविवार को एक चुनावी सभा में कहा कि आजकल चुनाव के समय एक अजीब सा माहौल बन गया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 14, 2024 | 10:56 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता और उनके मुद्दों से भटक गए हैं। प्रियंका गांधी ने जालोर में रविवार को एक चुनावी सभा में कहा कि आजकल चुनाव के समय एक अजीब सा माहौल बन गया है। आपके ध्यान को भटकाने वाली सारी बातें हो रही हैं।

बड़े-बड़े प्रचार हो रहे हैं, अजीब सी बहकी-बहकी सी बातें हो रही हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी कभी अपनी झूठी वीरता दिखाते हैं तो कभी शेखी बघारते हैं, मांस-मछली की बात करतें है, कभी हवा में उड़ते हैं तो कभी समुद्र के नीचे चले जाते हैं, इन बातों से आपके जीवन का क्या मतलब है?’ प्रियंका ने कहा कि सबसे बड़ी आपकी समस्या क्या है, महंगाई।

First Published : April 14, 2024 | 10:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)