facebookmetapixel
Advertisement
SIM Swap Fraud का नया जाल: फोन का नेटवर्क गायब होते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे बचेंSEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा है

रोहिणी में CRPF स्कूल के पास जोरदार धमाका, स्कूल की दीवार और कार क्षतिग्रस्त

Advertisement

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम और क्राइम यूनिट नमूने जुटा रही है

Last Updated- October 20, 2024 | 12:48 PM IST
CRPF school in Rohini

रविवार सुबह दिल्ली के रोहिणी इलाके के प्रशांत विहार में सीआरपीएफ स्कूल के पास एक जोरदार धमाका हुआ। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि धमाके के बाद बम निरोधक दस्ते और पुलिस की फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया।

सुबह करीब 7:50 बजे इस धमाके की खबर मिली, जिसके बाद सीआरपीएफ स्कूल, सेक्टर 14, रोहिणी के पास की जगह को घेर लिया गया है। घटना स्थल पर क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल और फायर ब्रिगेड के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए हैं।

पुलिस ने बताया कि धमाके से स्कूल की दीवार, आसपास की दुकानें और एक कार को नुकसान हुआ है। मौके पर धुएं के गुबार देखे गए और सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें घना सफेद धुआं उठता दिख रहा है।

दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) को “सीआरपीएफ स्कूल की बाउंड्री वॉल के पास” धमाके की जानकारी मिली। DFS के अधिकारियों ने बताया, “हमने तुरंत दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा, लेकिन वहां आग नहीं थी और कोई घायल नहीं हुआ। इसलिए हमारी गाड़ियां वापस लौट आईं।”

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम और क्राइम यूनिट नमूने जुटा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह पटाखा हो सकता है, लेकिन हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं।”

घटना की जानकारी सुबह 7:47 बजे PCR कॉल से मिली। प्रशांत विहार थाना प्रभारी और उनकी टीम मौके पर पहुंची, जहां स्कूल की दीवार टूटी मिली और आसपास दुर्गंध फैली थी। पास की एक दुकान और एक कार के शीशे टूटे मिले।

पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि अपराध स्थल को घेर लिया गया है और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

धमाके के बाद स्थानीय लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर आ गए। एक स्थानीय निवासी ने बताया, “सुबह करीब 7:30 बजे हमने एक जोरदार आवाज सुनी। हमें लगा कि कोई गैस सिलेंडर फट गया है। हमने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। कई दुकानों के शीशे टूट गए।”

राकेश गुप्ता, जो पास ही रहते हैं, ने बताया कि धमाके के बाद लोग तुरंत अपने घरों से बाहर आ गए। “हमें समझ नहीं आ रहा है कि क्या हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।”

सुमित, जो धमाके के पास ही चश्मों की दुकान चलाते हैं, ने कहा, “मेरी दुकान के शीशे टूट गए। दुकान के अंदर की चीजें नीचे गिर गईं। यह बहुत तेज धमाका था।”

 

Advertisement
First Published - October 20, 2024 | 11:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement