facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: मार्च के पहले हफ्ते में 5 कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट और बाकी डिटेलहोम लोन की सुरक्षा अब जेब पर नहीं होगी भारी! ऑनलाइन इंश्योरेंस से करें 72% तक की बचत, जानें कैसेदिल्ली NCR में अब सिर्फ Electric गाड़ियां? बड़ा फैसला ले सकती है CAQMअब सोशल मीडिया पर निवेश सलाह देना इतना आसान नहीं, SEBI ने लागू किए सख्त नियमPerplexity ने लॉन्च किया ‘Digital Worker’, अब इंसानों की तरह ऑफिस का काम संभालेगा AI!अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर किया हमला, खामेनेई के दफ्तर के पास बड़ा धमाका; ट्रंप ने किया कंफर्मदिल्ली में शुरू हुई ओपन रूफ इलेक्ट्रिक डबल-डेकर, 500 रुपये में मिलेगा शाही टूरअमेरिकी दबाव बेअसर, रूस बना भारत का नंबर वन तेल सप्लायरUS Tariffs: टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत अलर्ट, अमेरिका से डील पर नजरExcise Policy Case: आबकारी नीति केस में बड़ा उलटफेर, केजरीवाल और सिसोदिया बरी

In Parliament: लोकसभा स्पीकर का फरमान ‘संसद में हंगामा, अब लंच ऑवर में काम करें’,

Advertisement

स्पीकर ओम बिरला ने संसद में भोजनावकाश नहीं होने की सूचना देते हुए कहा कि हंगामें के चलते जो काम बाधित हुआ है, उसे लंच ऑवर में करें।

Last Updated- January 16, 2025 | 7:26 PM IST
'संसद में हंगामा किया, अब लंच ऑवर में काम करें', लोकसभा स्पीकर का फरमान 'There was a ruckus in Parliament, now work during lunch hour', Lok Sabha Speaker's order

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में आज भोजनावकाश नहीं होने की सूचना देते हुए कहा कि आज लगातार कामकाज होगा। उन्होंने कहा, ‘‘जो समय स्थगन में गया है, उसकी तो भरपाई करनी होगी।’’

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने अदाणी समूह से जुड़े मुद्दे को लेकर बुधवार को संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट विरोध प्रदर्शन किया।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के कई घटक दलों के सांसदों द्वारा अदाणी समूह से जुड़े मुद्दे को लेकर बुधवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन करने की पृष्ठभूमि में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि सदस्यों को संसद के प्रवेश द्वार को अवरुद्ध नहीं करना चाहिए। बिरला ने सदन में कहा, ‘‘मैंने पूर्व में भी आग्रह किया था, फिर आज आग्रह कर रहा हूं….. संसद भवन के प्रवेश द्वार पर अवरोध होने की शिकायत कई सदस्यों ने की है। मेरा सभी राजनीतिक दलों से आग्रह है कि संसद भवन में आगमन के समय प्रवेश द्वार को अवरुद्ध नहीं करें।’’

अध्यक्ष ने कहा कि विशेष रूप से महिला सांसदों ने उनसे संसद में प्रवेश के समय कठिनाई होने की बात व्यक्तिगत रूप से आकर कही है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने व्यवस्था दी है और पुन: आज व्यवस्था दे रहा हूं। सदस्यों को कोई परेशानी है तो मुझे आकर मिलें। लेकिन प्रवेश द्वार पर अवरोध नहीं हों। हमारा व्यवहार संसद की मर्यादा के अनुरूप हो।’’

(एजेंसी इनपुट के साथ)

In Parliament: ’11 लाख 60 हजार महिलाएं टॉप पर, मीटिंग अटेंड करने के लाख रुपए’

In Parliament: मंत्रीजी जवाब दिजिए, ‘बंद चल रहीं 100 सहकारी समितियों में कितने के खिलाफ CBI जांच चल रही है’ ; सवाल पर संसद में हंगामा

 

Advertisement
First Published - December 4, 2024 | 2:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement