facebookmetapixel
UP ODOC scheme: यूपी के स्वाद को मिलेगी वैश्विक पहचान, शुरू हुई ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजनाQ3 रिजल्ट से पहले बड़ा संकेत, PSU कंपनी कोचीन शिपयार्ड फिर दे सकती है डिविडेंडउत्तर भारत में फिर बढ़ेगी ठंड, IMD ने शीतलहर और घने कोहरे की दी चेतावनीUltratech Cement Q3 Results: इंडिया सीमेंट और केसोराम के मर्जर का दिखा असर, मुनाफा 27% उछलाKotak Mahindra Bank Q3 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹4,924 करोड़ पर, होम लोन और LAP में 18% की ग्रोथमध्य-पूर्व में जंग की आहट? कई यूरोपीय एयरलाइंस ने दुबई समेत अन्य जगहों की उड़ानें रोकींDividend Stocks: जनवरी का आखिरी हफ्ता निवेशकों के नाम, कुल 26 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंडDGCA के निर्देश के बाद इंडिगो की उड़ानों में बड़ी कटौती: स्लॉट्स खाली होने से क्या बदलेगा?रूसी तेल की खरीद घटाने से भारत को मिलेगी राहत? अमेरिका ने 25% टैरिफ हटाने के दिए संकेतBudget 2026: विदेश में पढ़ाई और ट्रैवल के लिए रेमिटेंस नियमों में बदलाव की मांग, TCS हो और सरल

Lek Ladki Yojana: महाराष्ट्र में लड़कियों को लखपति बनाने वाली लेक लाडकी योजना लागू

इसके तहत लड़कियों को 1 लाख 1 हजार की राशि दी जाएगी। लड़की के जन्म के बाद उसके 18 वर्ष की होने तक यह आर्थिक मदद विभिन्न चरणों में दी जाएगी।

Last Updated- October 10, 2023 | 9:05 PM IST
Lek Ladki Yojana: Lek Ladki Yojana to make girls millionaires implemented in Maharashtra

Lek Ladki Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने इस बजट में बेटियों के लिए जिस तोहफे की घोषणी की थी उस पर आज राज्य मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी। लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए तैयारी की गई लेक लाडकी योजना आज से महाराष्ट्र में लागू हो जाएगी। इसके तहत लड़कियों को 1 लाख 1 हजार की राशि दी जाएगी। लड़की के जन्म के बाद उसके 18 वर्ष की होने तक यह आर्थिक मदद विभिन्न चरणों में दी जाएगी।

महाराष्ट्र में आज से लेक लाडकी योजना हुई लागू

लेक लाडकी योजना की घोषणा मार्च 2023 के बजट सत्र में की गई थी। इसका अंतिम प्रस्ताव आज कैबिनेट बैठक में पेश किया गया। जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। जिसके बाद लेक लाडकी योजना आज से महाराष्ट्र में लागू हो जाएगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि राज्य में लड़कियों के जन्म को प्रोत्साहित करके लड़कियों की जन्म दर को बढ़ाने, लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने, लड़कियों की मृत्यु दर को कम करने, बाल विवाह को रोकने और कुपोषण को कम करने के लिए राज्य में लड़कियों के सशक्तिकरण की योजना शुरू की जाएगी।

लेक लाडकी योजना क्या है?

लड़कियों के सशक्तीकरण के लिए महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने 2023-24 के बजट में लेक लाडकी योजना का ऐलान किया था। लेक लाडकी (लाडली लड़की) स्कीम में अलग-अलग राशन कार्ड धारकों के लिए अलग-अलग आर्थिक मदद का प्रावधान है। इस योजना के तहत पीले और नारंगी राशन कार्ड धारक परिवारों की बालिकाओं को लाभ मिलेगा।

2.5 लाख लड़कियों को होगा फायदा

ऐसे कार्डधारक परिवार में अगर किसी लड़की का जन्म होता है तो 5,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके बाद जब बच्ची स्कूल जाने लगेगी तो पहली कक्षा में उसे 4,000 रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे। वहीं छठी में बच्ची को 6,000 रुपये की सरकारी मदद मिलेगी। ग्यारहवीं में 8,000 रुपये दिए जाएंगे।

जब लड़की बालिग यानी 18 साल की हो जाएगी तो उसे राज्य सरकार की ओर से 75 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस प्रकार लड़की को कुल 1 लाख 1 हजार रुपए मिलेगें। इस योजना से राज्य की लगभग ढाई लाख लड़कियों को फायदा होगा।

First Published - October 10, 2023 | 9:05 PM IST

संबंधित पोस्ट