Representative Image
देश में हर महीने की पहली तारीख पर कई बदलाव देखने को मिलते है। इन बदलावों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आम आदमी की जेब पर असर देखने को मिलता है। आज से नवंबर का महीना शुरू हो रहा है। इस माह की पहली ही तारीख यानी आज, 1 नवंबर 2023 को तेल कंपनियों ने आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। वहीं, आज से ही इन 6 नियमों में बदलाव हो रहा है। आपके लिए इन बदलावों को जानना बहुत जरूरी है।
नवंबर की शुरुआत हवाई यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है। लगातार बढ़ रहे ATF के दाम पर अब ब्रेक लग गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ATF के दाम 1074 रुपये प्रति किलोलीटर घटा दिए है। नई कीमतें आज 1 नवंबर 2023 से लागू हो गई हैं।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने 20 अक्टूबर को ऐलान किया था कि वह 1 नवंबर 2023 से इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर लेनदेन शुल्क में इजाफा करेगी। लेन-देन शुल्क बढ़ने से ट्रेडर्स विशेष रूप से रिटेल निवेशकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। S&P BSE सेंसेक्स ऑप्शन पर लेनदेन शुल्क में इजाफा किया जाएगा।
Also read: Gold-Silver price today: करवा चौथ पर सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम भी लुढ़के
नवंबर महीने के पहले ही दिन आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में जोरदार बढ़ोतरी की है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
1 नवंबर से होने वाला चौथा बड़ा बदलाव GST से संबंधित है। 100 करोड़ रुपये या इससे अधिक का कारोबार करने वाले व्यापारियों को 30 दिनों के अंदर ई-चालान पोर्टल पर जीएसटी चालान करना होगा। ये नियम कारोबारियों पर आज से लागू हो गया है।
Also read: Windfall Tax में फिर बदलाव, क्रूड ऑयल पर टैक्स में 750 रुपये का इजाफा
बीमा नियामक IRDAI ने 1 नवंबर 2023 से सभी बीमा होल्डर्स के लिए KYC अनिवार्य कर दिया है।
बढ़ते प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली- एनसीआर में 1 नवंबर 2023 से BS-3 और BS-4 डीजल बसों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। अब राजधानी में सिर्फ इलेक्ट्रिक, सीएनजी और BS-6 बसों को ही एंट्री मिलेगी।