facebookmetapixel
Advertisement
मौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेटFractal Analytics IPO GMP: फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे शेयर, निवेश का आज आखिरी मौका; सब्सक्राइब करें ?अब आधार से बनेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम! UIDAI शुरू कर सकता है खास फंडबजाज ऑटो, टाटा स्टील और डीमार्ट- तीनों में उछाल की तैयारी? मोतीलाल ओसवाल ने बताए टारगेटStock Market Update: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 26 हजार के करीब

ED की हिरासत से सरकार चला रहे केजरीवाल, पानी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के दिए निर्देश

Advertisement

बृहस्पतिवार को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में केजरीवाल को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार कर लिया था।

Last Updated- March 24, 2024 | 11:07 AM IST
Arvind Kejriwal
File Photo

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में रहकर सरकार चलाने के दौरान अपना पहला निर्देश देते हुए जल मंत्री आतिशी को शहर के कुछ इलाकों में पानी एवं सीवर से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए कहा।

आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शनिवार देर रात मिले इन निर्देशों से उनकी आंखों में आंसू आ गए जिनमें केजरीवाल ने अपनी परेशानी के बावजूद दिल्ली के लोगों के लिए चिंता दिखाई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में केजरीवाल को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार कर लिया था।

एक अदालत ने शुक्रवार को ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक को 28 मार्च तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था। आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आने वाले गर्मी के महीनों से पहले जल आपूर्ति को मजबूत करने के लिए उन क्षेत्रों में पानी के पर्याप्त टैंकर भेजने का भी निर्देश दिया जहां पानी की कमी है।

मंत्री ने कहा कि केजरीवाल ने इस संबंध में मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों को निर्देश जारी करने के लिए कहा है। आतिशी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर उन्होंने उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना की मदद लेने का भी सुझाव दिया और उम्मीद है कि वह पूरी मदद करेंगे।

Advertisement
First Published - March 24, 2024 | 11:07 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement