facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

IPL Betting: IPL में सट्टा लगाते हुए इंजीनियर पर हो गया 1 करोड़ का कर्ज, पत्नी ने किया सुसाइड

Advertisement

IPL Betting: वेंकटेश ने बताया कि उनके दामाद दर्शन को जल्द पैसा कमाने का झांसा देकर सट्टेबाजी के लिए ललचाया गया था।

Last Updated- March 26, 2024 | 5:01 PM IST
Suicide- आत्महत्या

दर्शन बाबू नाम के एक इंजीनियर ने आईपीएल में सट्टा लगाने के साथ अपनी जिंदगी तबाह कर ली। NDTV में छपी खबर के मुताबिक वह सट्टा लगाने के शौकीन थे और 2021 से IPL मैचों में सट्टा लगाते आ रहे थे। जब वह सट्टे में पैसा हार जाते और पैसे की कमी होती तो दूसरों से पैसे उधार लेकर सट्टा लगाते।

उनकी 23 वर्षीय पत्नी ने लेनदारों के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी रंजीता 18 मार्च को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में अपने घर पर लटकी हुई पाई गईं। परिवार के अनुसार, दर्शन पर 1 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज हो गया था। वह होसदुर्गा में माइनर सिंचाई विभाग में असिस्टेंट इंजिनियर के रूप में काम करते थे और 2021 से आईपीएल के मैचों में सट्टा लगा रहे थे।

इससे दंपत्ति की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा। बताया गया है कि दर्शन ने अपना सारा पैसा हारने के बाद सट्टेबाजी के लिए ₹1.5 करोड़ से अधिक उधार लिया था। उन्होंने ₹1 करोड़ चुका दिए, लेकिन उन पर अभी भी ₹84 लाख बकाया है।

रंजीता ने 2020 में दर्शन से शादी की। उनके पिता वेंकटेश का कहना है कि उन्हें 2021 में दर्शन की सट्टेबाजी में शामिल होने का पता चला। वेंकटेश ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी लेनदारों द्वारा परेशान किए जाने से बहुत घबराई हुई थी, जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने उन 13 लोगों के नाम भी बताए जिन्होंने कथित तौर पर पैसे उधार दिए थे।

वेंकटेश ने बताया कि उनके दामाद दर्शन को जल्द पैसा कमाने का झांसा देकर सट्टेबाजी के लिए ललचाया गया था। वह सट्टे में पैसा नहीं लगाने चाहते थे, लेकिन लोगों ने उन पर दबाव डाला कि यह अमीर बनने का एक आसान तरीका है। उन्होंने सिक्योरिटी के रूप में उन्हें ब्लैंक चैक दिए और कहा कि वे उनकी सट्टेबाजी में पैसे लगाएंगे।

NDTV में छपी खबर के मुताबिक, पुलिस को अपनी जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें रंजीता ने अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे में विस्तार से बताया है। दर्शन और रंजीता का दो साल का बेटा है।

दर्शन ने 2021 में आईपीएल सट्टेबाजी शुरू की। शुरुआत में, वह जीते और बड़े दांव लगाने लगे। लेकिन कुछ समय बाद किस्मत ने उनका साथ छोड़ दिया और वह लगातार हारने लगे। सट्टेबाजी में फंसने के कारण उन्हें ऊंची ब्याज दरों पर पैसे उधार लेने पड़े। 2023 में आईपीएल सीजन के अंत तक उनका कर्ज 1 करोड़ से अधिक हो गया था।

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 5:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement