facebookmetapixel
Advertisement
बैंकों के कॉर्पोरेट लोन में आया उछाल, कार्यशील पूंजी की बढ़ती मांग से ऋणदाताओं की चांदीस्मॉलकैप और मिडकैप पर और दबाव संभव, बाजार ‘कंसंट्रेशन साइकल’ के बीच मेंस्टील सेक्टर में निवेश की बाढ़: 55 कंपनियों ने 11,887 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स के लिए किए समझौतेITR फॉर्म में नहीं होगा बदलाव: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पुराने फॉर्म से ही भरा जाएगा टैक्स रिटर्नउतार-चढ़ाव बढ़ा तो खुदरा निवेशक पीछे हटे, शेयरों में हिस्सेदारी 4 साल के निचले स्तर पर; MF का दबदबा बढ़ाSTT बढ़ा, कितना घटेगा आपके Arbitrage Funds का रिटर्न?Share Market: Sensex–Nifty में दूसरी दिन भी तेजी, India-US Trade Deal से बाजार उत्साहितBajaj Finserv AMC ने उतारा लो ड्यूरेशन फंड, ₹1,000 से SIP शुरू; किसे करना चाहिए निवेशExplainer: सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सैलरी-पेंशन पर मांगे गए सुझाव, आपके लिए इसमें क्या है?डीमैट म्युचुअल फंड निवेश होगा आसान: SWP-STP के लिए SEBI की नई सुविधा से बदलेगा खेल

Delhi Metro से ट्रैवल करने वालों के लिए जरूरी खबर, Farmers Protest के बीच इन स्टेशनों पर एंट्री हुई बंद

Advertisement

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस प्राधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए गेट बंद कर दिए गए हैं।

Last Updated- February 13, 2024 | 12:20 PM IST
Farmers Protest

Farmers Protest: किसानों के दिल्ली की ओर कूच करने के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के आठ स्टेशन पर एक या उससे अधिक प्रवेश व निकासी गेट मंगलवार को सुबह बंद कर दिए गए।

हालांकि, ये स्टेशन बंद नहीं हैं और यात्रियों को अन्य गेट के जरिए प्रवेश और निकासी की अनुमति दी गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस प्राधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए गेट बंद कर दिए गए हैं।

इन आठ मेट्रो स्टेशन के गेट किये गए बंद

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई स्टेशन – राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, उद्योग भवन, जनपथ और बाराखंभा रोड पर कुछ गेट बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि खान मार्केट मेट्रो स्टेशन पर भी मंगलवार को एक गेट बंद कर दिया गया है।

किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए सिंघु, टिकरी और गाजीपुर सीमाओं को बंद करने के लिए कई चरणों में अवरोधक लगाने के अलावा पुलिस और अर्द्धसैन्य बलों की भारी तैनाती की गयी है।

यह भी पढ़े: Farmers Protest: जिद पर अड़े किसान, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लगा लंबा जाम

Advertisement
First Published - February 13, 2024 | 12:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement