भारतीय प्रतिभा का तो पूरी दुनिया में डंका बज ही रहा है लेकिन दुनिया की कई बड़े टेक और MNCs कंपनियों की कमान भारतीय मूल के CEO के हाथों में है। दुनिया की कई बड़ी कंपनियों का सफल नेतृत्व आज भारतीय मूल के लोग कर रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट हो या अल्फाबेट, यूट्यूब हो या गूगल क्लाउड, इन तमाम कंपनियों की जिम्मेदारी आज भारतीय मूल व्यक्ति के हाथों में है।
HSBC Hurun Global Indians List 2024 ने भारतीय मूल उन टॉप 10 लोगों की लिस्ट बनाई है जो आज दुनिया भर में बड़ी कंपनियों को लीड कर रहे हैं। साथ ही इस लिस्ट उन्हें रैंकिंग भी दी है।
इस लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और CEO सत्या नडेला ने पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई है। उनके नेतृत्व में, माइक्रोसॉफ्ट ने इनोवेशन पर जोर दिया है, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में। साथ ही, उन्होंने एक ऐसे कल्चर को बढ़ावा दिया है जिसमें सहयोग और समावेशिता पर जोर दिया गया है।
अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने HSBC Hurun Global Indians List 2024 में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पिचाई ने गूगल में इनोवेशन और विकास को बढ़ावा दिया है, और AI, क्लाउड कम्प्यूटिंग और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
यूट्यूब के CEO नील मोहन तीसरे स्थान पर हैं। उनके नेतृत्व में, यूट्यूब ने सोशल मीडिया में दूसरी सबसे बड़ी फॉलोइंग हासिल की है, जो इसके बड़े प्रभाव और लोकप्रियता को दर्शाता है। मोहन ने यूजर एक्सपीरियंस और मोनेटाइजेशन विकल्पों को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसके चलते प्लेटफार्म पर लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में इसकी भूमिका और मजबूत हुई है।
गूगल क्लाउड के CEO थॉमस कुरियन को चौथे स्थान मिला है। वे क्लाउड कम्प्यूटिंग के क्षेत्र में एक दूरदर्शी लीडर माने जाते हैं। उन्होंने गूगल क्लाउड में 2018 में शामिल होकर इसकी तेजी से बढ़ोतरी और इनोवेशन को बढ़ावा दिया। कुरियन अपनी रणनीतिक दृष्टि और कस्टमर-फोकस्ड अप्रोच के लिए जाने जाते हैं।
एडोब के चेयरमैन और CEO शांतनु नारायण HSBC Hurun Global Indians List 2024 में पांचवें स्थान पर हैं। वे एडोब को डिजिटल मीडिया और मार्केटिंग में एक मजबूत कंपनी बनाने में सफल रहे हैं, जिसमें 30,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।
लिंडे (Linde) के CEO संजीव लांबा इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। वे रसायन और पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र में एक अनुभवी लीडर हैं। लांबा ने लिंडे को औद्योगिक गैस बाजार में काफी मजबूत बनाया है और इसकी उपस्थिति को बढ़ाया है। उनके नेतृत्व में, लिंडे ने स्थिरता और अत्याधुनिक तकनीकों पर जोर दिया है।
नोवार्टिस (Novartis) के CEO वसंत नरसिम्हन इस लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं। उन्होंने नोवार्टिस को अधिक चुस्त और इनोवेटिव फार्मास्युटिकल कंपनी में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका ध्यान नई-नई चिकित्सा पद्धतियों, डिजिटल परिवर्तन, और स्थिरता पर है।
IBM के चेयरमैन और CEO अरविंद कृष्णा को आठवां स्थान मिला है। उन्होंने 2020 में IBM की रणनीतिक दिशा को बदला और हाइब्रिड क्लाउड कम्प्यूटिंग व AI पर ध्यान केंद्रित किया, जिसके चलते IBM वैश्विक तकनीकी क्षेत्र में अग्रणी बन गया।
हनीवेल इंटरनेशनल (Honeywell International) के चेयरमैन और CEO Vimal Kapur नौवें स्थान पर हैं। उन्होंने हनीवेल को एडवांस टेक्नोलॉजी, ऑटोमेशन, और ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में सफलता दिलाई है।
स्ट्राइकर (Stryker) के चेयरमैन और CEO केविन लोबो दसवें स्थान पर हैं। उन्होंने मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नए-नए तरीके डेवलप किए और कंपनी की वैश्विक स्तर तक पहुंचाया। लोबो का नेतृत्व समावेशिता, संचालन, और पेशेंट केयर में सुधार के लिए प्रसिद्ध है।
Rank | Name | Company | Value of the company
(US$ Bn) |
State of Origin of the entrant* | Country of Residence | Designation (no. of years since role) |
1 | Satya Nadella | Microsoft | 3,146 | Andhra Pradesh | USA | (Chairman & CEO , 10) |
2 | Sundar Pichai | Alphabet | 2,107 | Tamil Nadu | USA | (CEO, 5) |
3 | Neal Mohan | YouTube | 455 | Uttar Pradesh | USA | (CEO, 1) |
4 | Thomas Kurian | Google Cloud | 353 | Kerala | USA | (CEO, 6) |
5 | Shantanu Narayen | Adobe | 231 | Telangana | USA | (Chairman & CEO, 17) |
6 | Sanjiv Lamba | Linde | 222 | Punjab | USA | (CEO, 2) |
7 | Vasant Narasimhan | Novartis | 216 | Tamil Nadu | Switzerland | (CEO, 6) |
8 | Arvind Krishna | IBM | 208 | Andhra Pradesh | USA | (Chairman & CEO, 4) |
9 | Vimal Kapur | Honeywell International | 152 | Punjab | USA | (Chairman & CEO, 1) |
10 | Kevin Lobo | Stryker | 149 | Goa | USA | (Chairman & CEO, 12) |