भारत

Himachal Pradesh: शिमला में फटा बादल, 30 से ज्यादा लोग लापता

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, पुलिस और होम गार्ड ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 01, 2024 | 10:11 AM IST

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शिमला (Shimla) जिले में रामपुर उपमंडल के झाखारी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह बादल फटने (Cloud Burst) के बाद 30 से अधिक लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सड़कें बह गयी हैं और इलाके में एक जल विद्युत परियोजना भी क्षतिग्रस्त हो गयी है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, पुलिस और होम गार्ड ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। कश्यप ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। भाषा गोला शोभना

First Published : August 1, 2024 | 10:11 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)