facebookmetapixel
Gold-Silver Price Crash: चांदी 4 दिन में ₹2 लाख तक टूटी! सोना भी 24% फिसला; आगे क्या फिर चमकेगा?₹400 के पार जाएगा NTPC? तीन ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाहडिविडेंड और म्युचुअल फंड इनकम पर ब्याज कटौती खत्म, कैसे बढ़ेगा आपका टैक्स बोझ? ₹1 लाख के कैलकुलेशन से समझेंसरकार की रणनीति समझिए, बजट में छिपा है बड़ा संदेशक्या प्रदूषण से हो रही मौतों को स्वीकार करने से बच रही सरकार? दो सरकारी विभागों में ही इसपर बड़ा विरोधाभासBank Stocks: SBI, BOB, Indian Bank क्यों टूटे? 2 दिन में 8% की बड़ी गिरावटUnion Budget 2026 Decoded: निरंतरता या बदलाव?‘सोना-चांदी-बिटकॉइन की गिरती कीमतें एक बड़ा मौका’, रॉबर्ट कियोसाकी ने निवेशकों से ऐसा क्यों कहा?2.78 लाख बुकिंग, 1.75 लाख ऑर्डर पेंडिंग; मजबूत मांग के बीच दाम बढ़ाने की तैयारी में मारुतिजनवरी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में हल्की रिकवरी, नए ऑर्डर में तेजी से PMI सुधरकर 55.4 पर

Heavy rains: मुंबई में भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं प्रभावित, 298 उड़ानें लेट

मुंबई में भारी बारिश से गुरुवार को उड़ान सेवाएं बाधित हुईं, 298 उड़ानें हुईं लेट, एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों को रिफंड और पुनर्निर्धारण की पेशकश की।

Last Updated- July 25, 2024 | 11:16 PM IST
Mumbai Rains

मुंबई में भारी बारिश के कारण गुरुवार को हवाई अड्डे पर उड़ान कुछ समय के लिए प्रभावित हो गईं। भारी बारिश के कारण हवाईअड्डे पर कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने उड़ान बंद करने के करीब 20 मिनट बाद ही सुबह 10:55 बजे से उड़ान सेवाएं फिर से शुरू कीं।

बारिश रुकने के बाद हवाई अड्डे पर फिर से उड़ान शुरू हुईं। लाइव फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटराडार24 के अनुसार गुरुवार शाम 3 बजे तक कम से कम 298 उड़ानों (114 आने वाली, 184 जाने वाली) में देरी हुई। हालांकि बिज़नेस स्टैंडर्ड ने मुंबई हवाई अड्डे से इस बाबत जानकारी मांगी लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

विमानन कंपनियों ने यात्रियों को उड़ानें रद्द होने और उसके मार्ग में बदलाव की जानकारी दी और 25 जुलाई को कन्फर्म बुकिंग वाले यात्रियों को पूरी तरह से रिफंड देने की पेशकश की। एयर इंडिया ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘मुंबई में भारी बारिश से उड़ान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और कुछ उड़ान रद्द की जा रही हैं और उनके मार्ग में बदलाव करना पड़ रहा है। एयर इंडिया 25 जुलाई 2024 को कन्फर्म बुकिंग के लिए पूरा रिफंड या एक बार यात्रा के समय को दोबारा तय करने का विकल्प दे रही है।’

इंडिगो ने यात्रियों को देरी के बारे में जानकारी दी और उन्हें अपनी फ्लाइट की स्थिति की जांच करने का सुझाव दिया।

First Published - July 25, 2024 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट