facebookmetapixel
Advertisement
Bajaj Finserv AMC ने उतारा लो ड्यूरेशन फंड, ₹1,000 से SIP शुरू; किसे करना चाहिए निवेशExplainer: सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सैलरी-पेंशन पर मांगे गए सुझाव, आपके लिए इसमें क्या है?डीमैट म्युचुअल फंड निवेश होगा आसान: SWP-STP के लिए SEBI की नई सुविधा से बदलेगा खेलपर्सनल लोन से पाना चाहते हैं जल्दी छुटकारा? जोश में न लें फैसला, पहले समझें यह जरूरी गणितAI की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ेगी TCS: चंद्रशेखरन बोले– मौका बड़ा, आत्ममंथन के साथ नई तैयारी जरूरीटाटा मोटर्स PV ने तमिलनाडु प्लांट से शुरू किया प्रोडक्शन, ₹9,000 करोड़ का करेगी निवेशइनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट नियम जारी: जानें अब ITR फॉर्म 1 से 7 में आपके लिए क्या-क्या बदल जाएगाUP Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का भारी हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारेMirae Asset ने उतारा Nifty Metal ETF FoF, ₹5,000 से मेटल और माइनिंग सेक्टर में निवेश का मौकाUP Economic Survey 26: ₹36 लाख करोड़ की होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कर्ज घटा व निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

UP में नेपाल बॉर्डर से सटे इन गांवों में फ्री DTH डिश देगी सरकार

Advertisement

सीमावर्ती जिलों के गावों में DTH लगाने का जिम्मा प्रसार भारती को सौंपा गया है जो दूरदर्शन के DTH डिश लगवाएगी।

Last Updated- August 28, 2023 | 8:59 PM IST
Revenue gap between DTH operators and OTT platforms may widen further OTT की मार से घटी DTH की कमाई, रेवेन्यू में गिरावट के बीच फाइबर सेवाएं बनीं आकर्षण का केंद्र

उत्तर प्रदेश में नेपाल सीमा पर बसे गांवों में लोगों को सैटेलाइट चैनल देखने की सुविधा मिलेगी। उत्तर प्रदेश सरकार नेपाल के सीमावर्ती जिलों के गावों में मुफ्त डायरेक्ट टू होम (DTH) लगवाएगी। नेपाल सीमा के इन गांवों में प्रदेश सरकार फ्री डिश लगवाएगी। इसके लिए पात्र लोगों के चयन के मानक तय कर दिए गए हैं। सीमावर्ती जिलों के गावों में DTH लगाने का जिम्मा प्रसार भारती को सौंपा गया है जो दूरदर्शन के DTH डिश लगवाएगी।

DTH के जरिए इन गांवों का संपर्क बाहरी दुनिया से हो सकेगा

नेपाल के सीमा पर बसे उत्तर प्रदेश के जिलों के गांवों में केंद्र सरकार की बार्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत सैटेलाइट चैनल देखने की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। सरकार का कहना है कि इन गावों के लोग देश दुनिया की जानकारियों से वंचित रहते हैं। सैटेलाइट चैनलों के जरिए इनका संपर्क बाहरी दुनिया से हो सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि नेपाल सीमा पर बसे गावों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या रहती है जिसके चलते वहां के लोगों के लिए टीवी देख पाना भी संभव नहीं हो पाता है। DTH लगने के बाद ये समस्या नहीं होगी।

Also read: देसी उद्यमियों को नया बाजार देगा यूपी का पहला इंटरनेशनल ट्रेड शो, करीब 100 देश लेंगे हिस्सा !

नेपाल सीमा से 10 किलोमीटर में बसे गांवों को मिलेगा फ्री DTH

फ्री DTH लगाने के कार्यक्रम के तहत उन गावों को शामिल किया जाएगा जो नेपाल सीमा से दस किलोमीटर तक की दूरी पर स्थित हैं। इन गांवों में ग्राम पंचायत विभाग के सर्वे से यह तय किया जाएगा कि किसे DTH की सुविधा दी जानी है। इसके लिए ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर संबंधित गांवों के पंचायत सचिवों के माध्यम से पात्र लोगों की सूची तैयार करवाएंगे। गावों में उन लोगों को सर्वे के जरिए चयनित किया जाएगा जिनके पास टीवी तो है पर DTH की सुविधा नहीं है। पात्र लोगों की सूची पोर्टल पर डाली जाएगी और फिर उन्हें चरणबद्ध तरीके से DTH दिए जाएंगे।

400 से ज्यादा गांवों को होगा फायदा

उत्तर प्रदेश में नेपाल सीमा से सटे जिलों पीलीभीत, लखीमपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज के गावों में DTH की सुविधा प्रसार भारती की ओर से दी जाएगी। इन जिलों के 400 से ज्यादा गांव नेपाल की सीमा के दस किलोमीटर की परिधि में बसे हैं।

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 8:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement