facebookmetapixel
सोने ने रचा इतिहास: 5,000 डॉलर के पार पहुंची कीमत; वैश्विक तनाव के चलते निवेशकों का बढ़ा भरोसाघरेलू मांग पर बड़ा दांव: JSW Steel का FY31 तक ₹2 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का प्लानRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस परेड में असम की झांकी में अशारिकांडी की टेराकोटा शिल्प परंपरा की झलक Republic Day 2026: प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की Republic Day 2026 Live Updates: वंदे मातरम् और ऑपरेशन सिंदूर की गूंज, 97 मिनट की परेड… दुनिया ने देखी भारत की शक्तिStock market holiday: गणतंत्र दिवस पर आज शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा? दूर करें कंफ्यूजनप्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं, संविधान के 76 स्वर्णिम वर्ष पूरेRepublic Day 2026: छावनी बनी दिल्ली, 30 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात; AI से हर कदम पर नजरRepublic Day 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगी आत्मनिर्भर और मजबूत भारत की झलक‘मन की बात’ में बोले PM मोदी: भारतीय उत्पाद उच्च गुणवत्ता के प्रतीक बनें और उद्योग उत्कृष्टता अपनाए

Gaganyaan Mission: अंतरिक्ष में भारत की नई उड़ान! पीएम ने स्पेस में जाने वाले 4 यात्रियों के नाम का किया ऐलान

पीएम मोदी ने उन चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों का ऐलान किया जो देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन-‘गगनयान’ (Mission Gaganyaan) के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं।

Last Updated- February 27, 2024 | 1:45 PM IST
Mission Gaganyaan

Mission Gaganyaan : भारत अंतरिक्ष में एक और नई उड़ान भरने वाला है। ISRO के मिशन गगनयान (Gaganyaan Mission) के तहत भारतीय वायुसेना के चार पायलट अगले साल स्पेस में जाएंगे।

पीएम मोदी ने मंगलवार को उन चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों का ऐलान किया जो देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन-‘गगनयान’ (Mission Gaganyaan) के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं।

मोदी ने तिरुवनंतपुरम के पास थुंबा में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) के दौरे में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की तीन प्रमुख अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

ये चार यात्री जाएंगे स्पेस

उन्होंने बताया कि प्रशांत बालाकृष्णन नायर, अंगद प्रताप, अजीत कृष्णन और शुभांशु शुक्ला गगनयान मिशन के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्री हैं। ये चार भारतीय पहली बार भारत से अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास रचने जा रहे हैं। पीएम ने इन चारों को ‘अंतरिक्ष यात्री विंग’ भी प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान इसरो के गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम का रिव्यू भी किया। पीएम मोदी ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन के साथ वीएसएससी में प्रदर्शित विभिन्न इसरो परियोजनाओं की प्रदर्शनी भी देखी।

पीएम मोदी ने तकनीकी इकाइयों का भी उद्घाटन किया

मोदी ने वीएसएससी में एक ‘ट्राइसोनिक विंड टनल’, तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसरो प्रणोदन परिसर (इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स) में सेमी-क्रायोजेनिक इंटीग्रेटेड इंजन संबंधी इकाई और आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसएचएआर) में पीएसएलवी एकीकरण इकाई का उद्घाटन भी किया।

First Published - February 27, 2024 | 1:45 PM IST

संबंधित पोस्ट