भारत

Flood alert in Noida: यमुना के बाद हिंडन नदी में बढ़ रहा जलस्तर, नोएडा में बाढ़ का अलर्ट

हिंडन नदी किनारे से 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

Published by
भाषा   
Last Updated- July 23, 2023 | 6:14 PM IST

Flood Alert in Noida: गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने हिंडन नदी में बढ़ रहे जलस्तर के मद्देनजर निचले इलाकों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को नदी का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी जारी होने के बाद पांच गांवों के करीब 200 लोगों को शनिवार को राहत शिविरों में पहुंचाया गया जहां पर प्रशासन की ओर से खाने पीने और स्वास्थ्य देखभाल की व्यवस्था की गई है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने बताया कि काली नदी से लगातार हिंडन में पानी छोड़ा जा रहा है। जिसकी वजह से नदी का जलस्तर बढ़ा है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद बैराज पर हिंडन नदी के खतरे का निशान 205.80 मीटर है और इस समय नदी का जल स्तर 200.65 मीटर है।

Also read: Delhi floods: यमुना फिर खतरे के निशान के पार, बाढ़ की आशंका

गौतमबुद्ध नगर जिला हिंडन और यमुना नदियों के बीच स्थित है। जिले में हाल ही में यमुना नदी के किनारे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई थी जिससे करीब 550 हेक्टेयर भूमि जलमग्न हो गई और हजारों लोग और मवेशी प्रभावित हुए थे।

First Published : July 23, 2023 | 5:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)