facebookmetapixel
Advertisement
हवाई रास्तों पर ‘युद्ध’ का साया: भारतीय विमानन कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में की 25% की भारी कटौतीशेयर बाजार में जोरदार वापसी: अप्रैल में 6 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा एडवांस-डिक्लाइन रेशियोबजाज फाइनैंस के नतीजों से गदगद हुए विश्लेषक: मुनाफे में 22% का उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पीशेयर बाजार का बदला चेहरा: 10 साल में 9 गुना बढ़े निवेशक, लेकिन शिकायतों की रफ्तार हुई कमसंकट में राहत! तनाव के बीच LPG टैंकर ‘सर्व शक्ति’ ने सुरक्षित होर्मुज किया पार, 13 मई तक पहुंचेगा भारतAir India की महाबैठक: ₹22,000 करोड़ का घाटा और नए CEO पर 7 मई को होगा बड़ा फैसलाशांति की उम्मीद या फिर छिड़ेगी जंग? ईरान ने अमेरिका को भेजा ‘मल्टी-लेयर्ड’ शांति प्रस्ताव; ट्रंप ने दिया जवाबजानलेवा गर्मी: ई-कॉमर्स कंपनियां अपने डिलीवरी पार्टनर्स को इस ‘तपिश’ से बचाने के लिए क्या कर रही हैं?IPL में सबसे बड़ा धमाका! राजस्थान रॉयल्स 1.65 बिलियन डॉलर में बिकी, मित्तल-पूनावाला बने नए मालिकJio, NSE से लेकर PhonePe तक, बाजार में दस्तक देंगे ये 5 बड़े दिग्गज; जानें कब मिलेगा निवेश का मौका

शराब नीति पर ED ने दायर की चार्जशीट

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 11:08 PM IST
Arvind Kejriwal resigns from the post of Chief Minister of Delhi, Atishi Marlena will be the new CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, आतिशी मार्लेना होंगी नई सीएम

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (आप) पर ‘दक्षिण समूह’ की शराब लॉबी से कथित तौर पर मिली 100 करोड़ रुपये की दलाली का इस्तेमाल 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव प्रचार में करने का आरोप लगाया है। दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में ED की ओर से दायर पूरक आरोप-पत्र में ये आरोप लगाए गए हैं।

इसने अभियोजन शिकायत में एक मीडिया प्रचार कंपनी, चैरियट प्रोडक्शंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड और उसके मालिक-प्रवर्तक राजेश जोशी को आरोपी बनाया है। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को इस आरोप-पत्र का संज्ञान लिया।

ED के आरोपों के अनुसार, ‘जांच के निष्कर्षों का सावधानीपूर्वक अवलोकन करने से पता चला है कि राजेश जोशी और उनकी कंपनी चैरियट प्रोडक्शंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के अलावा कई व्यक्ति दक्षिण की शराब लॉबी से मिली 100 करोड़ रुपये की दलाली के हिस्से से जुड़ी कई प्रक्रियाओंमें शामिल हैं।’ जांच एजेंसी ने कहा है, ‘चैरियट प्रोडक्शंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड न केवल बैंकिंग चैनल के माध्यम से भुगतान में शामिल है।

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement