भारत

Delhi weather Update: होली पर बारिश की फुहारों से सुहाना हो सकता है मौसम

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 186 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

Published by
भाषा   
Last Updated- March 24, 2024 | 10:35 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 186 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published : March 24, 2024 | 10:35 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)