भारत

Delhi weather update: दिल्लीवासियों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत! हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह नौ बजे 128 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 16, 2023 | 11:32 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को हल्की बारिश का अनुमान है जिससे दिल्लीवासियों को भीषण और झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने यह जानकारी
दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। IMD के मुताबिक, शहर में सामान्यत बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 50 फीसदी दर्ज की गई।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह नौ बजे 128 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच AQI “अच्छा”, 51 से 100 के बीच “संतोषजनक”, 101 से 200 के बीच “मध्यम”, 201 से 300 के बीच “खराब”, 301 से 400 के बीच “बहुत खराब”, और 401 से 500 के बीच “गंभीर” माना जाता है।

First Published : June 16, 2023 | 11:32 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)