भारत

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्‍की बार‍िश होने के आसार!

Published by
भाषा   
Last Updated- June 06, 2023 | 12:53 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में रात तक हल्की बारिश व बूंदा-बांदी होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे से पिछले 24 घंटे में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मंगलवार को सुबह हवा में आर्द्रता का स्तर 63 प्रतिशत था। रात तक हल्की बारिश व बूंदा-बांदी होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में सोमवार को मौसम काफी गर्म था। हालांकि अधिकतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री कम 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

First Published : June 6, 2023 | 12:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)