भारत

Delhi Weather today: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, मौसम विभाग ने यह जताया अनुमान

दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 26, 2024 | 11:23 AM IST

Delhi Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश होने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम विभाग ने राजधानी में दिन में बादल छाए रहने, बहुत हल्की बारिश होने, गरज के साथ छींटे पड़ने तथा तेज हवाओं के साथ आंधी आने की संभावना जताई है। उसने बताया कि दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 121 दर्ज किया गया जो ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में आता है।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published : September 26, 2024 | 11:23 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)