भारत

Delhi Weather Today: दिल्ली में गर्मी का सितम जारी, जानिए आज कितना रहेगा अधिकतम तापमान

Published by
भाषा
Last Updated- May 15, 2023 | 12:31 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य तापमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 46 प्रतिशत थी।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा था जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

First Published : May 15, 2023 | 12:31 PM IST