भारत

Delhi Train Derail: दिल्ली के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के निकट मालगाड़ी पटरी से उतरी, देखें वीडियो

Delhi train derailment: अधिकारियों ने कहा कि पटरी पर किसी व्यक्ति के हताहत होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 17, 2024 | 1:51 PM IST

Delhi: दिल्ली में सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक मालगाड़ी के दस डिब्बे पटरी से उतर गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पटरी पर किसी व्यक्ति के हताहत होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। यह घटना शनिवार को सुबह उस समय हुई जब ट्रेन जखीरा फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही थी।

रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना में 10 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं और बचाव अभियान जारी है। बचाव कार्य के लिए रेलवे पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

अधिकारी ने कहा, “मालगाड़ी में लोहे की शीट के रोल लोड किए गए थे। पटरी पर किसी व्यक्ति के हताहत होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।”

First Published : February 17, 2024 | 1:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)