भारत

Delhi MCD Mayor Election : दिल्ली एमसीडी पर AAP का कब्जा, शैली ओबेरॉय ने बीजेपी की रेखा गुप्ता को हराया

Published by
बीएस वेब टीम
Last Updated- February 22, 2023 | 2:34 PM IST

दिल्ली एमसीडी के मेयर चुनाव के नतीजों की घोषणा हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) की निगम पार्षद शैली ओबेरॉय ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया। दिल्ली में पहली बार आप का मेयर बना है।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि AAP कैंडिडेट शैली ओबेरॉय ने एमसीडी मेयर का चुनाव जीत लिया है। दिल्ली एमसीडी के मेयर पद के लिए मतदान सिविक सेंटर में हुआ।

सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा, “गुंडे हार गये, जनता जीत गयी। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार। AAP की पहली मेयर शैली ओबरॉय को भी बहुत बहुत बधाई।”

आप ने चार दिसंबर को हुए एमसीडी चुनाव में 134 वार्डों में जीत हासिल की थी और नगर निकाय पर भाजपा के 15 साल पुराने शासन को समाप्त कर दिया था। भाजपा 104 वार्ड में जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। कांग्रेस ने 250 सदस्यीय निगम सदन में नौ सीट जीती थीं।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

First Published : February 22, 2023 | 2:26 PM IST