facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकार

Cyclone Ditwah: तमिलनाडु-पुडुचेरी पर मंडरा रहा तूफान का खतरा, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

Advertisement

चक्रवात ‘दितवाह’ 30 नवंबर तक उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तट पर पहुंचने की संभावना, भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी।

Last Updated- November 29, 2025 | 10:12 AM IST
Cyclone
Representative Image

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि चक्रवात ‘दितवाह’, जो फिलहाल श्रीलंका और पश्चिम-दक्षिण बंगाल की खाड़ी के पास है, थोड़ा और तेज हो सकता है और 30 नवंबर की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु और पुडुचेरी तट की ओर बढ़ सकता है। इसके चलते तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, तेज़ हवाएं और शहरी इलाकों में बाढ़ का खतरा बना रहेगा।

IMD के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय मोहापात्रा ने ANI से बात करते हुए बताया कि चक्रवात वर्तमान में श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों और पश्चिम-दक्षिण बंगाल की खाड़ी के आसपास है, जो चेन्नई से लगभग 480 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। यह तूफान उत्तर-उत्तरी पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि यह 29 नवंबर की सुबह तक श्रीलंका से निकलकर पश्चिम-दक्षिण बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद इसमें थोड़ा और तेज़ी आ सकती है। इस गति के साथ यह तूफ़ान उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 30 नवंबर की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु और पुडुचेरी तट के पास पहुंच जाएगा।”

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि तमिलनाडु तट पर पहले ही बारिश शुरू हो गई है और यह तेज होती जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि “भारी से अत्यधिक भारी बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन सकती है। खासकर शहरी इलाकों में जलभराव की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।”

Advertisement
First Published - November 29, 2025 | 10:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement