facebookmetapixel
Budget 2026: राज्यों के राजस्व बंटवारे पर 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें मंजूरBudget 2026: सरकार को FY27 में RBI, बैंकों से ₹3.16 लाख करोड़ का डिविडेंड मिलने की उम्मीदBudget 2026: सीमा-शुल्क सुधारों से रत्न और आभूषण उद्योग को नई रफ्तार, निर्यात और ई-कॉमर्स को मिलेगा बढ़ावाBudget 2026: लिथियम बैटरी पर सीमा-शुल्क छूट से EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मदद मिलेगी, ऑटो इंडस्ट्री ने किया स्वागतBudget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्स

Bungalow Auction: मुंबई में अमिताभ बच्चन के पड़ोस के बंगले की हो रही नीलामी, शुरुआती कीमत 25 करोड़

डॉयचे बैंक 2002 के SARFAESI अधिनियम के तहत बंगले की नीलामी कर रहा है।

Last Updated- March 12, 2024 | 6:55 PM IST
auction

मुंबई में जुहू बीच के पास अमिताभ बच्चन के घर जलसा के बगल में एक बंगले की नीलामी डॉयचे बैंक द्वारा की जाएगी। नीलामी की शुरुआती कीमत 25 करोड़ रुपये है। मनीकंट्रोल में छपी खबर के मुताबिक, बंगले में 1,164 वर्गफुट का कारपेट एरिया और 2,175 वर्गफुट का अतिरिक्त ओपन स्पेस है। डॉयचे बैंक के एक नोटिस के अनुसार, नीलामी 27 मार्च को निर्धारित की गई है।

डॉयचे बैंक 2002 के SARFAESI अधिनियम के तहत बंगले की नीलामी कर रहा है। इस बंगले की नीलामी के पहले बैंक ने अप्रैल 2022 में एक नोटिस भेजा था, जिसमें सेवन स्टार सैटेलाइट प्राइवेट लिमिटेड और अन्य को 60 दिनों के भीतर 12.89 करोड़ रुपये चुकाने को कहा गया था।

बैंक ने नोटिस में कहा कि चूंकि कर्जदारों ने बकाया राशि नहीं चुकाई, इसलिए उसने गिरवी रखी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। 27 मार्च को नीलामी के लिए रिजर्व प्राइस 25 करोड़ रुपये है, जिसमें 2.50 करोड़ रुपये की बयाना राशि जमा (EMD) होगी।

First Published - March 12, 2024 | 6:55 PM IST

संबंधित पोस्ट