बिहार व झारखण्ड

Bihar Political Crisis: BJP नेता विनोद तावड़े ने नीतीश के ‘इंडिया’ ब्लॉक से अलग होने के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

Bihar Political Crisis: तावड़े से शनिवार को जब पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी नीतीश कुमार को संभावित नई सरकार बनाने में मदद करेगी, इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Published by
भाषा   
Last Updated- January 27, 2024 | 3:45 PM IST

बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के संकेतों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रभारी विनोद तावड़े ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाइटेड) के अलग होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।

तावड़े से शनिवार को जब पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी नीतीश कुमार को संभावित नई सरकार बनाने में मदद करेगी, इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वह अपराह्न में पार्टी की प्रस्तावित बैठक में भाग लेने के लिए यहां आए हैं।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनावों के बारे में चर्चा के लिए हमारे सांसदों और राज्य के विधायकों की एक बैठक होने वाली है।’’ हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘हमें आश्चर्य है कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ अब ‘भारत गठबंधन तोड़ो यात्रा’ बन गई है।

इससे ममता बनर्जी टूट गईं। अब नीतीश के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है।’’ हालांकि, उन्होंने बिहार की राजनीतिक स्थिति से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देने से इनकार कर दिया।

First Published : January 27, 2024 | 3:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)