facebookmetapixel
Advertisement
इजरायल और अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: जानें ‘खतरे’ को खत्म करने वाले इस ऑपरेशन की पूरी कहानीIsrael Attack Iran News: इजरायल-ईरान टकराव के बाद उड़ानों पर ब्रेक, जानें किस-किस एयरलाइंस ने किया कैंसिलशेयर बाजार में बोनस का धमाका! अगले हफ्ते इन दो कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, जानें डिटेलक्या AI छीन लेगा नौकरी? नारायण मूर्ति ने दिया चौंकाने वाला जवाबStock Split: बाजार में धमाका! मार्च के पहले हफ्ते ये 4 कंपनियां बांटेंगी अपने शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेटरिटायरमेंट के बाद भी कमाई जारी, ये बैंक दे रहे 8% से ज्यादा ब्याजDividend Stocks: मार्च के पहले हफ्ते में 5 कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट और बाकी डिटेलहोम लोन की सुरक्षा अब जेब पर नहीं होगी भारी! ऑनलाइन इंश्योरेंस से करें 72% तक की बचत, जानें कैसेदिल्ली NCR में अब सिर्फ Electric गाड़ियां? बड़ा फैसला ले सकती है CAQMअब सोशल मीडिया पर निवेश सलाह देना इतना आसान नहीं, SEBI ने लागू किए सख्त नियम

Bihar Investor Summit 2024: बिहार को मिले रिकॉर्ड 1.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

Advertisement

अदाणी समूह अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की स्थापना में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है।

Last Updated- December 20, 2024 | 1:23 PM IST
money
Representative image

बिहार निवेशक सम्मेलन के दूसरे संस्करण में सन पेट्रोकेमिकल्स और अदाणी समूह सहित विभिन्न औद्योगिक घरानों से रिकॉर्ड 1.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। बिहार में पिछले साल आयोजित सम्मेलन के पहले संस्करण की तुलना में यह राशि तीन गुना अधिक है।

‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ 2024 निवेशक शिखर सम्मेलन के अंत में प्राप्त निवेश प्रस्तावों की घोषणा करते हुए उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि 1.8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के लिए कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

सन पेट्रोकेमिकल्स, पंप हाइड्रो तथा सोलर प्लांट सहित अक्षय ऊर्जा में 36,700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। अदाणी समूह अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की स्थापना में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है।

इसके अलावा, समूह ने सीमेंट क्षमता के विस्तार के साथ-साथ गोदाम तथा लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में भी निवेश की घोषणा की है।

‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ 2024 में एनएचपीसी ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के लिए 5,500 करोड़ रुपये, एसएलएमजी बेवरेजेज ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए 3,000 करोड़ रुपये, श्री सीमेंट्स ने सामान्य विनिर्माण श्रेणी में 800 करोड़ रुपये और हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए 300 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

Advertisement
First Published - December 20, 2024 | 1:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement