facebookmetapixel
Advertisement
अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन

निकोबार के लिए सभी जरूरी मंजूरियां मिलीं

Advertisement

सर्वानंद सोनोवाल ने ग्रेट निकोबार ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह के विरोध को निहित स्वार्थों की उपज बताया।

Last Updated- September 16, 2024 | 10:38 PM IST
Great Nicobar

पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि ग्रेट निकोबार द्वीप पर प्रस्तावित 41,000 करोड़ रुपये की अंतरराष्ट्रीय ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह परियोजना के लिए सभी जरूरी मंजूरियां हासिल कर ली गई हैं। सोनोवाल ने संवाददाताओं से कहा कि इस विशाल परियोजना का विरोध ‘निहित स्वार्थ’ की उपज है।

ग्रेट निकोबार ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को सरकार अंतिम रूप देने में जुटी है। अगले कुछ महीनों में परियोजना के कार्यान्वयन की दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में ग्रेट निकोबार द्वीप पर प्रस्तावित यह परियोजना पर्यावरण संबंधी चिंताओं को लेकर जांच के दायरे में है।

सरकार ने परियोजना के लिए सभी जरूरी मंजूरियां हासिल कर ली हैं। पांच-छह कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह परियोजना में अपनी दिलचस्पी भी दिखाई है। परियोजना को लेकर रुचि पत्र दाखिल करने वालों में लार्सन एंड टुब्रो, एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड शामिल हैं।

Advertisement
First Published - September 16, 2024 | 10:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement