भारत

Air India अब तिरुवनंतपुरम-मुंबई हवाई मार्ग पर भरेगी दैनिक उड़ान

Published by
भाषा
Last Updated- February 19, 2023 | 11:08 PM IST

एयरलाइन कंपनी Air India ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से मुंबई के लिए उड़ान सेवा की शुरुआत की है। तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (TIAL) ने रविवार को यह जानकारी दी।

TIAL द्वारा विज्ञप्ति के अनुसार, यह उड़ान सेवा एयरलाइन कंपनी की इस क्षेत्र में दूसरी दैनिक सेवा है।

TIAL के अनुसार, नई उड़ान एआई 657 मुंबई से तड़के 5.40 बजे उड़ान भरेगी और तिरुवनंतपुरम सुबह 7.55 पर पहुंचेगी। वापसी की उड़ान Air India 658 तिरुवनंतपुरम से सुबह 8.55 बजे उड़ान भरेगी और मुंबई सुबह 11.15 बजे पहुंचेगी।

एयरलाइन ने बताया, विमान में बिजनेस श्रेणी समेत 122 सीटें होंगी। तिरुवनंतपुरम-मुंबई मार्ग पर यह चौथी दैनिक उड़ान है। एयर इंडिया के अलावा इंडिगो भी इसी मार्ग पर दो दैनिक उड़ानें संचालित करती है।

First Published : February 19, 2023 | 11:08 PM IST