facebookmetapixel
Advertisement
UPI के नियम में बड़ा बदलाव! ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर लग सकता है चार्जजियो-एयरटेल के आरोपों के बाद TRAI की रडार पर वोडाफोन आइडिया, MNP विवाद की शुरू हुई जांचकच्चे तेल में फिर लगी आग, 108 डॉलर के पार पहुंचा ब्रेंट; सऊदी पाइपलाइन बंद होने से बढ़ी सप्लाई की चिंताअगस्त में हर IPO ने कराया फायदा! 111% तक मिला लिस्टिंग रिटर्नसोने की चमक पड़ी फीकी, एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचा भाव; फेड की दर बढ़ोतरी का डरभारत में बिक रही थीं पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम, CDSCO ने ‘गोरी’ और ‘चांदनी’ को लेकर लोगों को किया अलर्टनए नियम और ज्यादा टैक्स से F&O ट्रेडिंग पर दबाव, ऑप्शंस कारोबार 45 महीने में सबसे कमSAP के हर 10 में से 8 AI एजेंट बनाने में भारत की भूमिका, कंपनी ने बताए आंकड़ेमहंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति 4.82% और थोक महंगाई 20 महीने के शिखर परFCNR-B जमा पर बैंकों की बढ़ेगी लागत, RBI की हेजिंग से बाहर ब्याज का जोखिम बना चुनौती

IRDAI के दिशानिर्देश के मुताबिक मूल्यांकन में संशोधन : Axis बैंक

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 11:22 PM IST
Axis Bank

बीमा नियामक IRDAI की फटकार के बाद निजी क्षेत्र के ऐक्सिस बैंक ने मंगलवार को कहा कि उसने मैक्स फाइनैंशियल सर्विसेज के साथ संशोधित करार किया है, जिसके जरिए वह मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की बाकी 7 फीसदी इक्विटी का अधिग्रहण उचित बाजार कीमत पर करेगा।

इसमें आयकर नियम 1962 के नियम 11 यूए के मुताबिक मूल्यांकन के बजाय डिस्काउंटेड कैश फ्लो का इस्तेमाल किया जा रहा है। बैंक ने एक्सचेंजों को भेजी सूचना में कहा, यह संशोधन मैक्स लाइफ को बीमा ​नियामक की तरफ से मिले दिशानिर्देश के मुताबिक किया गया है।

IRDAI ने ऐक्सिस बैंक व मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पर जुर्माना लगाया था क्योंकि नियामक ने मैक्स फाइनैंशियल सर्विसेज व ऐक्सिस बैंक (और उसकी सहायकों) के बीच मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के शेयरों के हस्तांतरण से संबंधित लेनदेन में अपने कुछ निश्चित निर्देशों का उल्लंघन पाया था। मैक्स लाइफ को जुर्माने के तौर पर 3 करोड़ रुपये और ऐक्सिस बैंक को जुर्माने के तौर पर 2 करोड़ रुपये चुकाने को कहा गया था।

अपने आदेश में बीमा नियामक ने कहा था कि मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की प्रवर्तक मैक्स फाइनैंशियल सर्विसेज ऐक्सिस बैंक को उस कीमत पर बीमा कंपनी के शेयर हस्तांतरित कर रही थी, जो उचित बाजार मूल्यांकन से काफी कम है और बैंक से उन्हीं शेयरों की खरीद काफी ऊंची कीमत पर की।

ऐक्सिस बैंक ने 166 रुपये प्रति शेयर पर 0.998 फीसदी इक्विटी बेची थी। इसके बाद ऐक्सिस बैंक व उसकी समूह कंपनियों ने 22 दिन के भीतर 31.51 से 32.12 रुपये के कीमत दायरे में 12.002 फीसदी शेयर खरीदे, जो आयकर नियम 1962 के नियम 11 यूए में परिकल्पित मूल्यांकन पर आधारित था।

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement