facebookmetapixel
Advertisement
मणिपाल हॉस्पिटल्स का बड़ा विस्तार, 2,426 नए बेड जोड़ने की तैयारी20,000 से 60,000 टन! HEG ने बनाया बड़ा विस्तार प्लान, खर्च होंगे ₹5,500 करोड़प्रणव कंस्ट्रक्शंस आईपीओ में पैसा लगाने का मौका! जानें लिस्टिंग, लॉट और निवेश की पूरी जानकारीहर महीने 16,000 से ज्यादा बिकती है बलेनो, अब मारुति ने बनाया नया प्लानफेड की ब्याज दर बढ़ी तो सोना, चांदी और बिटकॉइन का क्या होगा? एक्सपर्ट से जानेंनिफ्टी का ट्रेंड बिगड़ा! 24,000 के नीचे कमजोरी का खतरा; Angel One ने बताए 2 शेयर, जानें खरीदारी का भाव और टारगेटStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट! सेंसेक्स 100 अंक फिसला, निफ्टी 23,900 के नीचे; आईटी इंडेक्स 1% से ज्यादा टूटाशेयर बाजार खुलने से पहले बदला NSE का नियम, अब 5 मिनट होंगे अहम; जानिए नए प्री-ओपन सेशन में क्या बदलाईरान-अमेरिका के हमलों से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 97 डॉलर के करीब; होर्मुज से आवाजाही बेहद कमStocks To Watch Today: Tata Motors, RVNL, Lupin और JSW Steel समेत इन शेयरों में आज रह सकती है हलचल, रखें नजर

RBI गवर्नर की NBFC को सलाह – ग्राहकों से करें उचित व्यवहार, शिकायतों का तुरंत निपटारा करें

Advertisement

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने एनबीएफसी को त्वरित शिकायत निवारण प्रणाली लागू करने और समावेशी विकास के लिए ठोस प्रथाओं पर ध्यान देने की सलाह दी।

Last Updated- February 13, 2025 | 10:18 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने गुरुवार को गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियों से कहा कि वे ग्राहकों के साथ उचित व्यवहार सुनिश्चित करें और शिकायतों के तत्काल निवारण के लिए एक प्रणाली बनाएं। रिजर्व बैंक के गवर्नर ने सरकारी गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियों (एनबीएफसी), आवासीय वित्त कंपनियों और सूक्ष्म-वित्त संस्थानों सहित सभी स्तरों पर चुनिंदा एनबीएफसी कंपनियों के प्रबंध निदेशकों और मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ मुलाकात में यह बात कही।

बैठक में शामिल एनबीएफसी कंपनियों की कुल एनबीएफसी क्षेत्र में लगभग 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि मल्होत्रा ने छोटे व्यवसायों और विशिष्ट क्षेत्रों के लिए ऋण उपलब्ध कराने के मामले में एनबीएफसी की भूमिका रेखांकित की। रिजर्व बैंक और एनबीएफसी के बीच आवश्यक सहयोग के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए गवर्नर ने समावेशी विकास, ग्राहक संरक्षण और वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए वृद्धि आकांक्षाओं को ठोस प्रथाओं के साथ संतुलित करने पर जोर दिया।

रिजर्व बैंक ने कहा, ‘गवर्नर ने ग्राहकों के साथ उचित व्यवहार सुनिश्चित करने और त्वरित शिकायत निवारण प्रणाली लागू करने के महत्त्व को भी रेखांकित किया।’ वित्तीय समावेशन की दिशा में अपने योगदान को आगे बढ़ाने के लिए एनबीएफसी से आग्रह करते हुए, गवर्नर ने उनसे रिजर्व बैंक द्वारा स्थापित किए जा रहे यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस का हिस्सा बनने का अनुरोध किया। संवाद सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने क्षेत्र, विभिन्न उद्योग-स्तरीय पहलों और रिजर्व बैंक से अपनी अपेक्षाओं पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।

Advertisement
First Published - February 13, 2025 | 10:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement