facebookmetapixel
Advertisement
मिडकैप-स्मॉलकैप की मजबूती से मई में कैश मार्केट 22 महीने के हाई पर, F&O ट्रेडिंग सुस्त बनी रहीनकदी मुहैया कराने वालों के लिए हो अलग फ्रेमवर्क, लिक्विडिटी घटने का जताया डर: ब्रोकरपश्चिम एशिया संकट से होटल उद्योग की रफ्तार धीमी, लेकिन मांग में सुधार की उम्मीद बरकरारडॉलर के मुकाबले रुपया संभलेगा? RBI के उपायों से सितंबर तक मजबूती की उम्मीदतेल, तनाव और मॉनसून की मार! FY27 में GDP ग्रोथ 6.5% रहने की आशंकाबल्क ड्रग्स को नया टॉनिक देने की तैयारी, दवाओं की कीमतों में फिलहाल नहीं होगी बढ़ोतरीFPI Tax Relief: सरकारी बॉन्ड पर टैक्स छूट से ब्लूमबर्ग इंडेक्स में देसी बॉन्ड की एंट्री की उम्मीद बढ़ीयोगी सरकार का बड़ा प्लान: मक्का खेती बढ़ाने को ₹150 करोड़, 15 जून से MSP खरीदUpcoming NFO: निवेश का नया मौका! अगले सप्ताह आ रहे हैं 2 फंड, ₹500 से निवेश शुरूLPG Price Hike: ₹29 बढ़ोतरी के बाद भी OMCs को हर सिलेंडर पर हो रहा ₹700 का नुकसान

FY25 में ₹500 के नकली नोटों की संख्या में 37% से ज्यादा की बढ़ोतरी

Advertisement

दिलचस्प है कि पिछले कुछ साल से नकली नोटों की संख्या घट रही है। पिछले वित्त वर्ष में कुल 2,17,396 नकली नोट ही पकड़े गए।

Last Updated- May 29, 2025 | 11:22 PM IST
Notes

वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान बैंकिंग प्रणाली में पकड़े गए 500 रुपये के नकली नोटों (नोटबंदी के तहत बंद किए गए नोटों को छोड़कर) की संख्या उससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 37.35 प्रतिशत बढ़ गई। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक 2023-24 में 500 रुपये के 85,711 नकली नोट पकड़े गए थे, लेकिन पिछले वित्त वर्ष में संख्या बढ़कर 1,17,722 हो गई। रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक 2019-20 से अभी तक यह सर्वाधिक संख्या रही।

दिलचस्प है कि पिछले कुछ साल से नकली नोटों की संख्या घट रही है। पिछले वित्त वर्ष में कुल 2,17,396 नकली नोट ही पकड़े गए, जबकि 2023-24 में 2,22,638 नकली नोट पकड़े गए थे। हालांकि 200 रुपये के पकड़े गए नकली नोट 13.9 प्रतिशत बढ़कर 32,600 हो गए मगर 100 रुपये के केवल 51,060 जाली नोट पकड़े गए, जो 2023-24 की तुलना में 23 प्रतिशत कम रहे।

वित्त वर्ष में 2,000 रुपये के 3,508 नकली नोट पकड़े गए, जबकि 2023-24 में ऐसे 26,035 नोट पकड़े गए थे। उस साल 2,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने के कारण नकली नोट बढ़ गए थे। रिजर्व बैंक ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला 19 मई, 2023 को लिया था। उस दिन इन नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था, जो 30 अप्रैल, 2025 को घटकर 6,266 करोड़ रुपये रह गया। रिजर्व बैंक ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि 19 मई, 2023 तक प्रचलन में रहे 2,000 रुपये के नोट में से 98.24 प्रतिशत वापस आ चुके हैं।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने नवंबर, 2024 में लोक सभा के सत्र में बताया था कि नई महात्मा गांधी सीरीज के 500 रुपये के पकड़े गए नकली नोट की संख्या 2023-24 में बढ़कर 85,711 हो गई, जो 2018-19 में 21,865 ही थी। उस वित्त वर्ष में 2,000 रुपये के 26,035 नकली नोट पकड़े गए, जबकि 2018-19 में ऐसे 21,847 नोट ही पकड़े गए थे।

Advertisement
First Published - May 29, 2025 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement