facebookmetapixel
Advertisement
ग्लोबल FMCG कंपनियों के लिए भारत बना ‘ग्रोथ इंजन’, जून तिमाही में बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में भारी उछालRBI MPC Meet: अगस्त में Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर? 10 अर्थशास्त्रियों ने दिया जवाबUpcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राख

मैक्स न्यूयॉर्क यूपी में एजेंट नियुक्त करेगी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:42 PM IST

मंदी के बावजूद मौजूदा वर्ष में निजी बीमर्ाकत्ता कंपनी मैक्स न्यूयॉर्क लाइफ इंश्योरेंस उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अपने 4,500 एजेंट नियुक्त करेगी।
इन राज्यों में पहले से ही कंपनी के पास 5,500 बीमा  एजेंट हैं। मैक्स न्यूयॉर्क लाइफ के प्रबंध निदेशक संजीव मेघानी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि कंपनी मंदी के बावजूद अपनी कारोबारी योजनाओं और विकास के लिए हर कदम उठाएगी। कंपनी अगली दो तिमाही से ही इन दो राज्यों में 8 नई शाखाएं खोलना चाहती है।
मेघानी का कहना है, ‘हमारे पास उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 42 शाखाएं हैं। हमारी यह योजना है कि हम इस वर्ष के अंत तक इसकी संख्या बढ़ाकर 50 कर दें ताकि इस क्षेत्र में हमारी स्थिति और भी मजबूत बन सके।’
दिलचस्प बात यह है कि इस साल 4,500 नए कर्मचारी लिए जाएंगे वह नई शाखाओं के लिए नहीं होंगे। मेघानी की मानें तो यह आंकड़ा 4,500 से भी ज्यादा हो सकता है।
पिछले साल कंपनी ने 100 फीसदी विकास का लक्ष्य हासिल किया। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में प्रीमियम से 100 करोड़ रुपये जुटाए गए। मेघानी का कहना है कि इस साल 215 करोड़ रुपये प्रीमियम का लक्ष्य तय किया गया है।

Advertisement
First Published - March 3, 2009 | 2:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement