facebookmetapixel
Advertisement
‘बाजार में आने वाला है अब तक का सबसे बड़ा जायंट क्रैश’, रॉबर्ट कियोसाकी की बड़ी चेतावनीSummer pulses sowing: गर्मियों के सीजन में दलहन फसलों का रकबा 16% बढ़ा, उड़द ने पकड़ी रफ्तारExplainer: समुद्र में तैरती गैस फैक्ट्री! कैसे फ्लोटिंग LNG बदल रही है दुनिया में गैस की सप्लाई का खेल?MP Economic Survey: मध्य प्रदेश की आर्थिक समीक्षा पेश, 16.69 लाख करोड़ रुपये पहुंचा जीएसडीपीभारत में तेजी से विकसित हो रहा है ड्रोन इकोसिस्टम, 38,500 से ज्यादा ड्रोन रजिस्टर्ड‘AI बनेगा विकसित भारत 2047 का आधार’, धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं को दी AI अपनाने की सलाहExplainer: AI से खेती का समाधान! किसानों के लिए वरदान कहा जा रहा Bharat-VISTAAR क्या है?मुंबई में मिले मोदी-मैक्रों: द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा और 26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलिPSU Banks पर म्युचुअल फंड्स बुलिश, जनवरी में निवेश 3 साल के हाई पर; SBI को सबसे ज्यादा फायदाबिहार को IT हब बनाने की कोशिश? CIPL के साथ सरकार ने किया MoU साइन, खुलेगा वर्ल्ड-क्लास AI सेंटर

नवंबर के दूसरे पखवाड़े में ऋण 10.6% और जमा 10.7% बढ़ा

Advertisement

सीआरआर कटौती से 1.18 लाख करोड़ रुपये की नकदी बढ़ने का अनुमान

Last Updated- December 12, 2024 | 10:45 PM IST
Know with the loan calculator how right it is for you to take a loan लोन कैलकुलेटर से जान लें कर्ज लेना आपके लिए कितना सही

29 नवंबर को समाप्त हुए पखवाड़े में ऋण वृद्धि धीमी पड़कर सालाना आधार पर 10.64 प्रतिशत रही और यह जमाओं के अनुरूप बढ़ी। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार समान अवधि के दौरान जमाओं में एक साल पहले के मुकाबले 10.72 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।

आंकड़ों से पता चलता है कि 29 नवंबर को समाप्त पखवाड़े में बकाया जमा राशि 220.17 लाख करोड़ रुपये थी, जबकि बकाया ऋण 175.09 लाख करोड़ रुपये था। पिछले पखवाड़े (15 नवंबर) में बकाया जमा राशि 218.55 लाख करोड़ रुपये थी, जबकि बकाया ऋण 173.62 लाख करोड़ रुपये था। रिपोर्टिंग पखवाड़े में ऋण वितरण और जमा जुटाने, दोनों के संदर्भ में गिरावट देखी गई।

ऋण वृद्धि कुछ महीने पहले तक जमा वृद्धि से काफी ज्यादा थी। 18 अक्टूबर को समाप्त पखवाड़े में 30 महीनों के बाद जमा वृद्धि ऋण वृद्धि से आगे निकल गई क्योंकि ऋण वृद्धि पिछले साल के अपने ऊंचे स्तर से नीचे आ गई थी। कुल ऋण वृद्धि भी पिछले साल के 16 प्रतिशत से घटकर अब 11 प्रतिशत से नीचे आ गई है।

ऋण वृद्धि में नरमी कई कारणों से आई है, जिनमें आरबीआई द्वारा असुरक्षित ऋणों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को दिए गए ऋणों पर जोखिम भार में वृद्धि, असुरक्षित खुदरा क्षेत्र पर दबाव और बैंकों को उनके ऊंचे ऋण-जमा अनुपात को कम करने का निर्देश शामिल है।

मैक्वेरी कैपिटल के प्रबंध निदेशक एवं फाइनैंशियल सर्विसेज रिसर्च के प्रमुख सुरेश गणपति ने कहा, ‘पहले केवल असुरक्षित ऋणों में ही मंदी थी, अब मंदी सुरक्षित क्षेत्रों में भी फैल रही है। मॉर्गेज वृद्धि 18 प्रतिशत से घटकर 12 प्रतिशत रह गई है, वाहन ऋण (जिसमें सभी प्रकार के वाहन ऋण शामिल हैं) पिछले साल के 20 प्रतिशत से घटकर 11 प्रतिशत पर है, असुरक्षित ऋण वृद्धि पिछले साल 25 प्रतिशत से अधिक थी जो अब घटकर 11 प्रतिशत हो गई है।’

हाल में हुई मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में आरबीआई ने बैंकों के लिए सीआरआर में 50 आधार अंकों की कटौती की। आरबीआई ने सीआरआर को 4.5 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया। यह कटौती 25-25 आधार अंकों की दो बराबर किस्तों में की गई है। यह कटौती 14 दिसंबर और 28 दिसंबर से शुरू होने वाले पखवाड़े से प्रभावी होगी। दर कटौती से बैंकिंग व्यवस्था में 1.18 लाख करोड़ रुपये डाले जाने की संभावना है।

Advertisement
First Published - December 12, 2024 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement