facebookmetapixel
Advertisement
कर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किरायाSBI लाइफ ने दिया निवेशकों को तोहफा, हर शेयर पर ₹2.7 डिविडेंड का ऐलान; तुरंत चेक कर लें रिकॉर्ड डेटIndian IT: बड़े टेक दिग्गज खुद कर रहे निवेश, क्या घटेगा भारतीय कंपनियों का काम? ब्रोकरेज ने बताई असली तस्वीरएक साल में 100% चढ़ा Pharma Stock, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- BUY; अभी 20% और चढ़ेगाFMCG Stocks: कॉफी 18% सस्ती, कोपरा गिरा… क्या बढ़ेगा कंपनियों का मुनाफा? एंटीक ने बताए अपने टॉप पिक्सटैक्स बढ़ा, लेकिन क्या संभल पाएगा घाटा? सरकारी खजाने की हालत पर एंटीक की रिपोर्टClean Max Enviro IPO Allotment: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंग

Liquidity Crunch: बैंकिंग व्यवस्था में नकदी की कमी बढ़कर 3.33 लाख करोड़ रुपये हुई

Advertisement

GST से संबंधित निकासी से नकदी का दबाव बढ़ा

Last Updated- January 24, 2024 | 10:22 PM IST
Bank-बैंक

बैंकिंग व्यवस्था में नकदी की कमी मंगलवार को बढ़कर 3.33 लाख करोड़ रुपये हो गई। खासकर वस्तु एवं सेवा कर(जीएसटी) से संबंधी निकासी के कारण ऐसा हुआ है।

सोमवार को नकदी की कमी 2.72 लाख करोड़ रुपये थी। इसी के साथ बुधवार की नीलामी में ट्रेजरी बिल पर कट ऑफ प्रतिफल पहले के सप्ताह से अधिक था।

भारतीय रिजर्व बैंक ने 91 दिन, 182 दिन, 364 दिन के ट्रेजरी बिल पर क्रमशः 7.02 प्रतिशत, 7.19 प्रतिशत और 7.17 प्रतिशत कट ऑफ प्रतिफल तय किया है।

पिछले सप्ताह की तुलना में 91 दिन के बिल पर 5 आधार अंक, 182 दिन और 384 दिन पर कट ऑफ प्रतिफल 2 आधार अंक अधिक रखा गया है।

इंडिया रेटिंग्स ऐंड रिसर्च ने एक नोट में कहा है, ‘अगर नकदी की स्थिति तंग बनी रहती है तो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) निश्चित रूप से बैंकिंग व्यवस्था में ज्यादा टिकाऊ नकदी डालेगा। शुद्ध आधार पर रिजर्व बैंक ने 16 दिसंबर और 14 जनवरी 2024 के दौरान 1.8 लाख करोड़ रुपये नकदी डाली है।’

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बैंकिंग व्यवस्था पर नकदी का दबाव लगातार बना हुआ है। इसकी वजह से कम अवधि के लिए धन जुटाने के साधनों जैसे वाणिज्यिक पत्र/सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट पर लंबे समय से दरें ज्यादा बनी हुई हैं। इंडिया रेटिंग्स का मानना है कि यह वित्तीय व्यवस्था और आर्थिक वृद्दि के हिसाब से बेहतर नहीं है।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंकिंग व्यवस्था में नकदी को लेकर तंगी बनी रही और यह कर जमा करने के कारण जनवरी में और बढ़ गई। करूर वैश्य बैंक के कोषागार प्रमुख वीआरसी रेड्डी ने कहा, ‘पिछले दो महीने त्योहारों के होने की वजह से नकदी का सर्कुलेशन बढ़ा है। दूसरे जीएसटी जमा करने के लिए धन निकाला गया है। नकदी की कमी बढ़ने की ये दो वजहें हैं।’

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement