facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

HDFC बैंक बॉन्ड से जुटाएगा 50,000 करोड़ रुपये

Advertisement

प्रस्ताव पर विचार के लिए 15 अप्रैल को होगी निदेशक मंडल की बैठक

Last Updated- April 11, 2023 | 10:20 PM IST
HDFC Bank

देश का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का ऋणदाता एचडीएफसी बैंक अगले 12 महीने में कारोबार वृद्धि में मदद के लिए बॉन्ड के जरिये 50,000 करोड़ रुपये तक की रकम जुटाने की योजना बना रहा है। इन बॉन्ड में अतिरिक्त टियर 1, टियर 2 और इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड भी शामिल हैं।

बैंक ने बीएसई को जानकारी दी है कि उसका निदेशक मंडल 15 अप्रैल, 2023 को होने वाली आगामी बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार करेगा। बैंक ने कहा कि वह इन साधनों – परपेचुअल डेट इंस्ट्रूमेंट्स (एटी1 बॉन्ड), (टियर 2 कैपिटल बॉन्ड और दीर्घावधि बॉन्ड – इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड) को प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिये रखेगा। इसका शेयर 0.34 फीसदी चढ़कर 1,663 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

वित्त वर्ष 23 में एचडीएफसी बैंक ने बॉन्ड के जरिये 23,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। टियर 2 बॉन्ड के जरिये 20,000 करोड़ रुपये और एटी 1 बॉन्ड के जरिये 3,000 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। जेएम फाइनैंशियल सर्विसेज के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 22 में इसने इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड के जरिये 5,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।

वित्त वर्ष 2022-23 में बॉन्ड (एटी 1, टियर 2 और इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड) के जरिये वाणिज्यिक बैंकों ने संयुक्त रूप से लगभग 1.14 लाख करोड़ रुपये जुटाया था, जो वित्त वर्ष 22 में जुटाए गई लगभग 73,200 करोड़ रुपये की रकम से अधिक था।
निजी क्षेत्र का यह ऋणदाता चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 24) में हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनैंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) का अपने साथ विलय करने वाला है।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 7:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement