facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

FinTech कंपनी Razorpay का HQ आया भारत, IPO की है तैयारी

Advertisement

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म जेप्टो ने भी इस साल की शुरुआत में अपना मुख्यालय सिंगापुर से स्थानांतरित कर भारत कर लिया था।

Last Updated- May 29, 2025 | 10:41 PM IST
Razorpay
बिजनेस स्टैंडर्ड हिन्दी

फिनटेक क्षेत्र की कंपनी रेजरपे ने अपना रिवर्स फ्लिप पूरा कर लिया है और अपनी मूल कंपनी का मुख्यालय अमेरिका से भारत स्थानांतरित कर दिया है। कंपनी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है। पब्लिक लिमिटेड कंपनी में तब्दील होने के कुछ हफ्तों बाद ही कंपनी ने अपने मुख्यालय में बदलाव किया है।

रेजरपे के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक शशांक कुमार ने कहा, ‘हां, हमने आधिकारिक तौर पर अपना रिवर्स फ्लिप पूरा कर लिया है और हम काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह एक संरचनात्मक कदम से कहीं अधिक भरोसे का दमदार संकेत है। हमने भारत के निर्माण के सपने के साथ रेजरपे की शुरुआत की थी और आज हम भारत को न केवल अपना सबसे बड़ा बाजार बल्कि अपना वैश्विक मुख्यालय बनाकर उस सपने को दोहरा कर रहे हैं।’

रेजरपे उन स्टार्टअप की बढ़ती सूची में शामिल हो गई है, जो भारत में अपना मुख्यालय वापस ले आई हैं। इनमें फिनटेक, ई-कॉमर्स, शेयर ब्रोकिंग, स्वास्थ्य देखभाल और एडटेक क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं। फिलहाल, भारत की कई स्टार्टअप का मुख्यालय सिंगापुर, मॉरीशस, अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी में है।

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म जेप्टो ने भी इस साल की शुरुआत में अपना मुख्यालय सिंगापुर से स्थानांतरित कर भारत कर लिया था।

 

Advertisement
First Published - May 29, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement