facebookmetapixel
Advertisement
विधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिज

यस बैंक अब लघु उद्यमों पर करेगा ध्यान केन्द्रित

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:03 AM IST

यस बैंक उत्तर प्रदेश में अब अपने विकास और पूंजी संबंधी जरूरतों के मद्देनजर छोटे एवं मझोले उद्यमों पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है।


इस बाबत बैंक ने इंडस्ट्री चैंबर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन(आईआईए)के साथ समझौते पर भी हस्ताक्षर किया है यह अपने बिजनेस बैंकिंग इनिशिएटिव के तहत वित्तीय सेवाओं से लेकर कर्ज देने और सलाह देने का काम भी करेगी। बैंक ये सेवाएं उन उद्यमों को प्रदान किरेगी जिनका कुल कारोबार 150 करोड़ रुपये का हो।

बैंक मुख्यत: इन उद्यमों के लाइट इंजीनिरिंग, सूचना तकनीक, फार्मा, कृषि कारोबार, टेलीकॉम और मीडिया पर ध्यान केन्द्रित करेगी। इस वक्त इस बैंक के 60 बिजनेस बैंकिंग शाखाओं में 8 उत्तर प्रदेश में है,जिनके इस वित्तीय वर्ष के अंत तक दुगुना होने की उम्मीद है।

बैंक अपने सामूहिक प्रयास का हवाला देते हुए कहता है कि उत्तर प्रदेश में बैंक ने नोएडा, लखनऊ समेत मुरादाबाद के औद्योगिक क्षेत्रों को अपने कारोबार के लिए चुना है। मालूम हो कि इन शहरों में बड़ी संख्या में छोटे एवं मझोले उद्यम कार्यरत हैं जो निर्माण एवं निर्यात गतिविधियों में संलग्न हैं।

बैंक का कहना है कि वह किसी एक अकेली कंपनी को अधिकतम 15 करोड़ रुपयों जबकि समूह में कंपनियों को 25 करोड़ रुपये  बतौर कर्ज देगी। बिजनेस बैंकिंग के अध्यक्ष वरुण तुली का कहना है कि हमारे कुल कारोबार का 15 से 20 फीसदी इन उद्यमों को बतौर कर्ज देने का लक्ष्य है।

Advertisement
First Published - June 6, 2008 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement