facebookmetapixel
Advertisement
बाजार खुलते ही क्यों हुई तगड़ी बिकवाली? निवेशकों के करीब 6 लाख करोड़ डूबे, गिरावट की 5 बड़ी वजहेंसोयाबीन मील ने बिगाड़ा खेल! भारत का ऑयलमील निर्यात 12.5% घटा, क्यों आई इतनी बड़ी गिरावटकोफोर्ज में गवर्नेंस पर घमासान! चेयरमैन पर बोर्ड से ऑडिट रिपोर्ट के नतीजे छिपाने का आरोपBrics Summit 2026: तीन दिन भारत में रहेंगे पुतिन, मोदी संग होगी अहम बातचीत; रक्षा, ऊर्जा और यूक्रेन युद्ध पर बनेगी रणनीतिमैगी से कोल्ड ड्रिंक तक पैकेट पर लगेगी लाल चेतावनी? भारत में खाने की क्वालिटी पर क्यों छिड़ी बहसNSE की कमाई का 60% सिर्फ ऑप्शंस से, नियम सख्त हुए तो कितना बड़ा है खतरा?ब्याज दर बढ़ने के डर से सोना 1,571 रुपये गिरा, चांदी 2,530 रुपये टूटीBRICS Summit 2026: दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए देखें वैकल्पिक रूटफंड फ्लो घटने के बाद भी इन 2 AMC शेयरों पर नुवामा बुलिश, 30% तक रिटर्न की उम्मीदGold Price: $4,400 के नीचे फिसला सोना, अब अमेरिका के इन 2 आंकड़ों पर टिकी नजर; आगे और गिरेगा भाव?

आईसीआईसीआई में शीर्ष स्तर पर फेरबदल

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:33 PM IST

देश में निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने विशाखा मुले के कंपनी छोडऩे के बाद अपने शीर्ष प्रबंधन में फेरबदल किया है। मुले कॉरपोरेट बैंकिंग खंड की अगुआई कर रही थीं। इस समय खुदरा बैंकिंग खंड की अगुआई कर रहे अनूप बागची कॉरपोरेट बैंकिंग के प्रमुख की भूमिका में आएंगे। बैंक के मुख्य वित्त अधिकारी राकेश झा को खुदरा बैंकिंग का प्रमुख बनाया जाएगा और उन्हें पदोन्नत कर कार्यकारी निदेशक बनाया गया है।
मुले आईसीआईसीआई बैंक छोड़कर जून में आदित्य बिड़ला कैपिटल की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी (एमडी एवं सीईओ) का पद संभालेंगी। मुले आईसीआईसीआई बैंक में कार्यकारी निदेशक थीं। झा को कार्यकारी निदेशक का पद देकर बैंक के बोर्ड मेंं 1 मई 2022 से पांच साल की अवधि के लिए पूर्णकालिक निदेशक बनाया गया है। उनकी नियुक्ति नियामकीय मंजूरियों पर निर्भर करेगी। झा 1 मई, 2022 से बैंक के समूह सीएफओ और अहम प्रबंधन कार्मिक की भूमिका छोड़ देंगे। अनिंद्य बनर्जी को 1 मई, 2022 से बैंक का समूह सीएफओ नियुक्त किया गया है। मैक्वायरी रिसर्च ने आज एक रिपोर्ट में कहा कि आईसीआईसीआई में पहले भी सहज तरीके से बदलाव हुए हैं और हमारे नजरिये से इसके प्रबंधन में पर्याप्त गहराई है।
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘ये सभी बदलाव स्वागत योग्य हैं और हमें लगता है कि अनूप बागची को बैंक के अगले सीईओ के रूप में तैयार किया जा रहा है। आखिरकार वह विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। मौजूदा सीईओ बख्शी 62 साल के हैं और आरबीआई के नियमों के मुताबिक सेवानिवृत्ति की अधिकतम उम्र 70 साल है।’
एमके रिसर्च ने एक नोट में कहा, ‘शीर्ष प्रबंधन प्रबंधकों को हर क्षेत्र का अनुभव मुहैया कराने की नीति अपना रहा है। हमारा मानना कि यह लंबी अवधि के हिसाब से सकारात्मक है।’ बागची आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड में 1 फरवरी, 2017 से कार्यकारी निदेशक हैं। वह आईसीआईसीआई समूह से 1992 से जुड़े हैं। बागची ने खुदरा बैंकिंग, कॉरपोरेट बैंकिंग एवं ट्रेजरी, निवेश बैंकिंग, लघु उद्योग और भुगतान एवं निपटान प्रणाली जैसे क्षेत्रों में व्यापक काम किया है। वह अपनी मौजूदा भूमिका से पहले आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड में एमडी एवं सीईओ थे।
बैंक के मौजूदा एमडी और सीईओ संदीप बख्शी ने अपनी पूववर्ती चंदा कोछड़ से संबंधित विवादों के बीच अक्टूबर, 2018 में आईसीआईसीआई बैंक की कमान संभाली थी। कोछड़ को कंपनी प्रशासन से संबंधित समस्याओं के कारण पद छोडऩा पड़ा था। भारतीय रिजर्व बैंक ने अगस्त, 2021 मेें बख्शी की अक्टूबर 2023 तक पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी थी।

Advertisement
First Published - April 26, 2022 | 12:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement