facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

कोविड के बीच बैंक निजीकरण की राह हो सकती है बाधित

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:56 AM IST

वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच ने आज कहा कि सार्वजनिनक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के निजीकरण के लिए भारत सरकार की कोशिशों को राजनीतिक प्रतिरोध और कई ढांचागत चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिनमें कोविड-19 महामारी की वजह से बैलेंस शीट पर पैदा हुआ दबाव भी शामिल है।
महामारी की वजह से बैंक प्रदर्शन अगले दो से तीन वर्षों तक कमजोर बने रहने की आशंका है। अधिनियम में बदलाव के पक्ष राजनीतिक समर्थन को लेकर सरकार को बड़ी बाधा का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस समय व्यापार यूनियनों से भी प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। फिच ने एक बयान में कहा है कि सरकार की इस योजना की सफलता के लिए सरकारी बैंकों में खरीदारी और उन्हें संचालित करने के लिए निवेशकों से अच्छी दिलचस्पी जरूरी होगी।
निजीकरण योजना की घोषणा वित्त वर्ष 2022 के लिए सरकार के व्यापक विनिवेश लक्ष्यों के हिस्से के तौर पर 2021-22 के बजट में की गई थी। इसमें कई अन्य गैर-वित्तीय सरकारी स्वामित्व वाली इकाइयों के निजीकरण और पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की सूचीबद्घता जैसी घोषणाएं भी की गई थीं।
फिच ने कहा है कि कोविड-19 महामारी से व्यवसाय और उपभोक्ता विश्वास प्रभावित हुआ है।

Advertisement
First Published - June 7, 2021 | 9:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement