facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

एसबीआई भी पीएलआर बढ़ाएगा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:04 AM IST

देश में कर्ज देनेवाला सबसे बडा बैंक एसबीआई प्राइम लेंडिग रेट ( पीएलआर)में संभावित तौर पर बढ़ोतरी कर सकती है और दरों की बढ़ाए जानेवाली सीमा पर रिजर्व बैंक द्वारा ताजा मौद्रिक उपाय किए जाने के बाद फैसला करेगा।


कुछ दिनों पूर्व ही रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट के बढ़ाए जाने के बाद एसबीआई ने अपने प्राइम लेंडिंग रेट को 12.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला किया था। बैंक ने अपने एसेसमेंट में पाया है कि बैंक रेपो रेट में बढ़ोतरी इसलिए झेल सकी क्योंकि इसके  नेट इंटरेस्ट मार्जिन पर इसका असर दो बेसिक प्वाइंट से कम था।

मालूम हो कि एसबीआई का नेट इंटरेस्ट मार्जिन इस वर्ष मार्च के अंत में 3.04 प्रतिशत था। इस बीच शनिवार को हुई बैंक की एसेट-लाइबलिटी समिति (एल्को) की बैठक में इस मुद्दे पर आम सहमति नहीं बन पाई थी।  इस कारण यह अपने प्राइम लेंडिंग रेट में परिवर्तन करने के लिए बाध्य हो जाएगी।

पीएलआर में कितनी बढ़ोतरी हो इस बात का फैसला रिजर्व बैंक द्वारा आसमान छूती महंगाई को रोकने के लिए उठाए जानेवाले ताजा उपायों के बाद की जाएगी जो कि पिछले 13 सालों के अधिकतम स्तर पर है। गौरतलब है कि इससे पहले एसबीआई के अध्यक्ष ओपी भट्ट ने पीएलआर रेट की या एसबीआई द्वारा अपने कुछ लोन पर बढ़ती ब्याज दरों की समीक्षा की बात कही थी लेकिन एल्को ने इस कदम का समर्थन नहीं किया था।

Advertisement
First Published - June 24, 2008 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement